Image Slider

होमताजा खबरदेशLIVE: इंडोनेशिया में पीएम मोदी का बेहद खास स्वागत, राष्ट्रपति ने लगाया गले

Last Updated:

PM Modi Indonesia Visit Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा का दूसरा दिन भारत और इंडोनेशिया के द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को कई मह…और पढ़ें

LIVE: इंडोनेशिया में पीएम मोदी का बेहद खास स्वागत, राष्ट्रपति ने लगाया गलेZoom

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा का आज दूसरा दिन बेहद अहम रहने वाला है.

PM Modi in Indonesia Live Updates: इंडोनेशिया यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंगलवार सुबह बेहद गर्मजोशी भरा स्वागत किया गया. इस दौरान इंडिनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो ने पीएम मोदी से गले मिलकर उनका आवभगत किया है. पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा का आज दूसरा दिन बेहद अहम रहने वाला है. पीएम मोदी के दिन की शुरुआत इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ औपचारिक स्वागत समारोह से होगी. इसके बाद दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर और द्विपक्षीय वार्ता होगी, जिसमें रक्षा, समुद्री सुरक्षा, व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, डिजिटल सहयोग और हिंद-प्रशांत क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया की संसद ‘कोम्प्लेक्स पार्लेमेन रिपब्लिक इंडोनेशिया’ पहुंचेंगे, जहां वे एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और सांसदों को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री का यह संबोधन भारत-इंडोनेशिया लोकतांत्रिक साझेदारी के साथ-साथ दोनों देशों के ऐतिहासिक और रणनीतिक संबंधों को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है. वहीं दिन के आखिरी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री भारत की विकास यात्रा, वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती भूमिका और भारत-इंडोनेशिया के सांस्कृतिक और जन-जन के रिश्तों को मजबूत बनाने पर जोर दे सकते हैं.

ऐसे में प्रधानमंत्री की इस यात्रा का दूसरा दिन राजनीतिक, रणनीतिक और जनसंपर्क तीनों दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इससे भारत और इंडोनेशिया के व्यापक रणनीतिक संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है.

PM Modi Indonesia Visit LIVE: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से गले मिलकर किया स्वागत

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाकर स्वागत किया.

PM Modi Indonesia Visit LIVE: इंडोनेशिया में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत, राष्ट्रपति से करेंगे बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जकार्ता में औपचारिक स्वागत हुआ. पीएम मोदी आज यहां राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ बातचीत भी करेंगे.

PM Modi Indonesia Visit LIVE: ब्रह्मोस से व्यापार तक… भारतीय राजदूत ने बताया पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा का एजेंडा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान होने वाली द्विपक्षीय वार्ता कई अहम रणनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित रहेगी. News18 इंडिया से खास बातचीत में इंडोनेशिया में भारत के राजदूत संदीप चक्रवर्ती ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के बीच होने वाली बैठक पांच प्रमुख स्तंभों पर आधारित होगी.

राजदूत संदीप चक्रवर्ती के मुताबिक, दोनों देशों के बीच रक्षा और समुद्री सुरक्षा, व्यापार और निवेश, खाद्य सुरक्षा, क्रिटिकल मिनरल्स तथा स्वास्थ्य और शिक्षा सहयोग जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा होगी। इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जा सकते हैं.

उन्होंने बताया कि रक्षा सहयोग इस बैठक का सबसे अहम विषय रहेगा। खास तौर पर भारत की सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल को लेकर दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत पर भी विशेष फोकस रहेगा. भारत और इंडोनेशिया के बीच इस संबंध में वर्ष 2025 से चर्चा जारी है और इस दौरे के दौरान कुछ समझौतों को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है.

PM Modi Indonesia Visit LIVE: इंडोनेशिया में आज क्या-क्या करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा का दूसरा दिन भारत और इंडोनेशिया के द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिनमें इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ शिखर वार्ता, संसद को संबोधन और भारतीय समुदाय से संवाद शामिल है.

प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम (भारतीय समयानुसार)

सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच – इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ औपचारिक स्वागत समारोह और द्विपक्षीय वार्ता.
दोपहर 2:30 बजे से 3:45 बजे तक- इंडोनेशिया की संसद में विशेष कार्यक्रम और सांसदों को संबोधन.
शाम 5:40 बजे से 7:00 बजे तक – जकार्ता में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||