Image Slider

Last Updated:

Noida News: दिल्ली से सटे नोएडा में पुलिस ने एक गैंग का खुलासा किया है, जो दोस्ती करने के नाम पर लोगों से लूटपाट करते थे. पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें लड़कियां भी शामिल हैं. इसके अलावा एक नाबालिग को भी पुलिस ने पकड़ा है.

लड़कियां करती थीं फोन, कहती थीं- फ्रेंडशिप करोगे, फिर बीच सड़क पर होता था खेलZoom

दोस्ती के नाम पर लूटपाट करने वाले गैंग का खुलासा. (फोटो- AI)

नोएडाः ऑनलाइन फ्रेंडशिप क्लब के नाम पर लोगों को दोस्ती का झांसा देकर सुनसान जगह पर ले जाकर लूटपाट करने वाले एक गैंग का खुलासा किया गया है. थाना सेक्टर-24 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है. जबकि एक नाबालिग को कस्टडी में लिया गया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई फॉर्च्यूनर कार, वारादात में इस्तेमाल की गई दो कार और चाकू बरामद किया है.

पुलिस ने सभी आरोपितों को किया गिरफ्तार
एडिशनल डीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर शनिवार को सेक्टर-54 स्थित खेलगांव पार्क के पास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फिरोजाबाद निवासी ओमवीर यादव, मैनपुरी निवासी मंजेश यादव, औरेया निवासी निधि यादव, फिरोजाबाद निवासी प्रियंका यादव तथा मैनपुरी निवासी काजल उर्फ रिया यादव के रूप में हुई है.

कैसे लोगों से लूटपाट करते थे गैंग के लोग
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक फर्जी ऑनलाइन फ्रेंडशिप क्लब बना रखा था. ऑनलाइन माध्यमों से लोगों के मोबाइल नंबर हासिल कर उनसे दोस्ती की जाती थी. फिर विश्वास जीतने के बाद ग्राहक को मिलने के लिए दिल्ली, नोएडा या एनसीआर के सुनसान स्थानों पर बुलाया जाता था. गिरोह के सदस्य दो कारों में मौके पर पहुंचते थे. पहली कार में महिला और दो-तीन साथी रहते थे. जबकि दूसरी कार कुछ दूरी पर खड़ी रहती थी. फिर महिला ग्राहक को अपनी कार में बैठाकर बातचीत के बहाने सुनसान स्थान पर ले जाती थी. इसके बाद गिरोह के अन्य सदस्य वहां पहुंचकर मारपीट और धमकी देकर नकदी, मोबाइल, गाड़ी और अन्य कीमती सामान लूट लेते थे.

आरोपित से पुलिस कर रही है पूछताछ
पुलिस ने बताया कि वारदात के वक्त स्विफ्ट कार में ओमवीर यादव, मंजेश यादव, निधि यादव और अन्य साथी मौजूद थे. जबकि ऑरा कार में जीतू यादव, ऋषु यादव, प्रियंका यादव, काजल उर्फ रिया यादव और अन्य सदस्य कुछ दूरी पर खड़े रहकर निगरानी करते थे. वारदात पूरी होते ही दोनों कारें अलग-अलग रास्तों से फरार हो जाती थीं, जिससे पुलिस को उनकी गतिविधियों का पता न चल सके. आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने पूर्व में भी शहर में कोई वारदात की है या नहीं.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||