Last Updated:
Jacob Bethel Statement: भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में जैकब बेथल इंग्लैंड की जीत के हीरो रहे. जैकब बेथल ने अंत तक नाबाद रहते हुए 76 रनों की पारी खेली. इस मैच जिताऊ पारी के बाद बेथल इंग्लैंड की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए. इस दौरान उनसे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के बारे में भी पूछा गया, जिसका उन्होंने मजेदार जवाब दिया.
वैभव सूर्यवंशी को देखकर जैकब बेथल को अजीब लगा
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में बेशक इंग्लैंड ने जीत दर्ज की, लेकिन पूरा लाइमलाइट वैभव सूर्यवंशी पर रहा. भारतीय फैंस के साथ-साथ अंग्रेज भी वैभव को मैदान पर खेलते हुए देखने के लिए उतावले थे. वैभव ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया. हालांकि, डेब्यू मैच में वैभव 10 गेंद में सिर्फ 14 रन ही बना पाए लेकिन उसके बावजूद उनकी चर्चा नहीं रुक रही है.
यही वजह है कि मैच के बाद इंग्लैंड की जीत के हीरो जैकब बेथल जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तो उनकी पारी से ज्यादा वैभव सूर्यवंशी को लेकर उनसे सवाल पूछे गए. ऐसे ही एक सवाल के जवाब में जैकब बेथल ने कहा, “अपने से 7 साल छोटे वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ खेलना मुझे थोड़ा अजीब लगा.” हालांकि, बेथल ने वैभव की बल्लेबाजी की भी जमकर तारीफ की.
🔴 IT FEELS WEIRD – BETHELL SHOCKING STATEMENT ON VAIBHAV 🤯
Jacob Bethell said🎙️: It felt “weird” playing against someone seven years younger. He praised Vaibhav Sooryavanshi’s batting, saying his swing is “pure” and called the teenage sensation an “unbelievable talent.” pic.twitter.com/ybX8AWuxoe
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



