UPSSSC हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 टाइमलाइन
यूपीएसएसएससी ने इस भर्ती के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. आवेदन की आखिरी तारीख 9 जुलाई 2026 है और इसी दिन तक एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी. आयोग ने उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए फॉर्म में सुधार का मौका भी दिया है. अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है तो 16 जुलाई 2026 तक उसमें ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं. आयोग लिखित परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़ी डिटेल्स बाद में देगा.
UPSSSC Age Limit: फॉर्म भरने से पहले जानें आयु सीमा
यूपीएसएसएससी हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती की सबसे खास बात है कि सभी कैटेगरी (जनरल, ओबीसी, EWS, एससी, एसटी) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस केवल 25 रुपये रखी गई है. इसे ऑनलाइन मोड में जमा कर सकते हैं. 1 जुलाई 2026 के आधार पर उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए. उत्तर प्रदेश के रिजर्व कैटेगरी (ओबीसी, एससी, एसटी) के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के मुताबिक अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.
योग्यता और पदों का समझें गणित
इस पद के लिए वही उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा पास की हो. इसके साथ ही, उम्मीदवारों के पास UPSSSC PET 2025 का वैलिड स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है. बिना PET स्कोर के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.
कुल 209 पदों को अलग-अलग कैटेगरी में इस तरह बांटा गया है:
सामान्य वर्ग: 88 पद
ओबीसी: 57 पद
एससी: 39 पद
ईडब्ल्यूएस: 20 पद
एसटी: 05 पद
फिजिकल टेस्ट भी है बेहद जरूरी
हवलदार इंस्ट्रक्टर बनने के लिए शारीरिक रूप से भी फिट होना होगा. आयोग ने इसके लिए सख्त स्टैंडर्ड तय किए हैं:
- लंबाई: पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 167.7 सेंटीमीटर और महिला उम्मीदवारों की लंबाई 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए. (एसटी वर्ग के पुरुषों को लंबाई और सीने के माप में नियमों के अनुसार छूट मिलेगी).
- दौड़: पुरुष कैंडिडेट को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी, वहीं महिला कैंडिडेट्स को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी.
काम की बात: ऑनलाइन फॉर्म फाइनल सबमिट करने से पहले नाम, डेट ऑफ बर्थ और डॉक्यूमेंट्स आदि को दोबारा चेक कर लें. फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित जरूर रखें, यह भविष्य में बहुत काम आएगा.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



