Last Updated:
Anvay Dravid debut: भारत की अंडर-19 टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है. टीम का पहला अनऑफिशियल वनडे मैच आज हंबनटोटा में है. इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम में पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को भी शामिल किया गया है. अन्वय को पहली बार भारत के अंडर-19 टीम में मौका मिला है. मैच में भारतीय टीम के कप्तान यशवर्धन चौहान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी.
राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने इंडिया अंडर-19 टीम में किया डेब्यू
बता दें कि अन्वय द्रविड़ एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. अन्वय ने जूनियर लेवल क्रिकेट में पिछले कुछ समय से दमदार खेल का प्रदर्शन किया, जिसके कारण उन्हें भारत के अंडर-19 टीम में चुना गया है. इससे पहले अन्वय को पिछले साल अफगानिस्तान अंडर-19 टीम के खिलाफ इंडिया बी अंडर-19 की तरफ से मैदान पर उतरने का मौका मिला था. इस मैच में अन्वय बल्लेबाजी में शून्य पर आउट हुए थे, लेकिन विकेटकीपिंग में उन्होंने सबको खूब प्रभावित किया और 2 कैच लिए थे.
कर्नाटक अंडर-19 टीम के कप्तान भी रहे हैं अन्वय
अन्वय द्रविड़ को लोग जितना उनके पिता राहुल द्रविड़ की वजह से जान रहे हैं, उतना उनके खेल से अभी नहीं जाना गया है. बहुत कम लोगों को पता है कि अन्वय ने हाल ही में कर्नाटक के लिए वीनू मांकड़ ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में कप्तानी भी की थी. इस टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन की बात करें तो वह भी बहुत शानदार रहा था. अन्वय ने कर्नाटक की तरफ से खेलते हुए कुल 6 पारियों में 220 रन बनाए थे. इस दौरान उनके रन बनाने का औसत 55.00 का था. सिर्फ इतना ही नहीं, अन्वय टूर्नामेंट में दूसरे लीडिंग रन स्कोरर रहे थे.
श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया अंडर-19 वनडे टीम
यशवर्धन सिंह चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उप-कप्तान), विनीत वी के, वुटकुर यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शाविन वी, काव्य पारस पटेल, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल (विकेटकीपर), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), सागर विर्क, अनमोलजीत सिंह, मोहित उल्वा, ईशान सूद.
इंडिया अंडर-19 टीम श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे और दो चार दिनी टेस्ट मैच खेलेगी.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



