पुन्हाना।
सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका की टीम ने चांदडाका गांव के पास से नाकाबंदी के दौरान गोवंश तस्करी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक टेंपो से गोवंश बरामद किया है। पुलिस ने मौके से टेंपो चालक और एक कथित तस्कर को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में ले लिया।
आरोपियों के खिलाफ हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गौ संवर्धन अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी भूपेन्द्र ने बताया कि फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ की टीम गश्त के दौरान लुहिंगा कलां गांव के पास मौजूद थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि गांव चांदडाका निवासी मुफीद गोकशी का धंधा करता है जो राजस्थान की ओर टेंपो में गोवंश लेकर जाने वाला है। सूचना पर पुलिस ने चांदडाका चौकी के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। करीब 20-25 मिनट बाद सफेद रंग का एक टेंपो आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन को नाके से करीब 50-60 मीटर पहले रोक दिया और उसमें सवार दोनों व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में टेंपो चालक ने अपनी पहचान राजस्थान के अलवर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के गांव कोटा कला निवासी रमेश चंद के रूप में बताई, जबकि दूसरे आरोपी ने अपना नाम गांव चांदडाका निवासी मुफीद बताया। तलाशी के दौरान टेंपो से एक लाल रंग का गोवंश बरामद हुआ।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


