Image Slider

Last Updated:

तृषा कृष्णन लगातार चर्चा में बनी हुईं हैं. हाल में उन्होंने थलापति विजय का 52वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. इसके साथ ही वह ‘करुप्पु’ की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं. इस बीच, उन्होंने क्लोदिंग ब्रांड जारा की आलोचना की. उन्होंने बताया कि ज़ारा ने उनके घर बदबूदार कपड़े भेजे. यह उनके साथ तीसरी बार हुआ है.

तृषा कृष्णन ने क्लोदिंग ब्रांड जारा की आलोचना की. दरअसल, तृषा ने जारा से कुछ कपड़े मंगवाए थे. जब उन्होंने कपड़े देखें, तो उसमें बदबू आ रही थी. उनके साथ तीसरी बार ऐसा हुआ. तृषा ने इसके बारे में सोशल मीडिया के जरिए जारा को शिकायत की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @trishakrishnan)

Trisha Krishanan Zara

तृषा कृष्णन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ज़ारा को सार्वजनिक तौर पर घेरा. हालांकि, तृषा ने यह नहीं बताया कि उन्होंने क्या ऑर्डर किया था, लेकिन दावा किया कि तीन बार उन्हें बॉडी ओडर वाली बदबू वाले कपड़े भेजे गए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @trishakrishnan)

Trisha Krishanan Zara

तृषा कृष्णन ने अपनी स्टोरी में लिखा, “बस एक छोटी सी गुज़ारिश है. अगली बार जब आप होम डिलीवरी करें, तो प्लीज़ ध्यान रखें कि आपके कपड़ों से शरीर की बदबू (हल्की सी भी) न आ रही हो. यह लगातार तीसरी बार हुआ है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @trishakrishnan)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Trisha Krishanan Zara

तृषा कृष्णन ने आगे लिखा, “और यह सच में बहुत घिनौना है. कम से कम पैक करने से पहले उसे सूंघ तो लिया करें.” तृषा का यह पोस्ट वायरल हो रहा है. हालांकि, अभी तक ज़ारा की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @trishakrishnan)

Trisha Krishanan Zara

इससे पहले, तृषा कृष्णन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक और पोस्ट किया. इसमें उन्होंने पेरिमेनोपॉज (एक उम्र के बाद पीरियड्स खत्म होने से पहले की परिस्थिति) पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि इस सिचुएशन में को आपको खुश रखने वाले हार्मोंस कमजोर पड़ जाते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @trishakrishnan)

Trisha Krishanan Zara

तृषा कृष्णन ने लिखा,”मैंने एक बार एक डॉक्टर को यह समझाते हुए सुना था कि पेरिमेनोपॉज वह समय है जब दूसरों को खुश करने वाले हार्मोन कम हो जाते हैं और ‘मुझे कोई फ़र्क नहीं पड़ता’ वाले हार्मोन हावी हो जाते हैं—और मैं खुद भी इसे इससे बेहतर तरीके से नहीं कह सकती थी.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @trishakrishnan)

Trisha Krishanan Zara

तृषा कृष्णन ने इसे फैक्ट वाले स्टिकर के पोस्ट किया, जिससे साफ होता है कि वे इस बात से पूरी तरह सहमत हैं. तृषा इस साल 43 वर्ष की हुई हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी मां उमा गणपति का 70वां जन्मदिन भी मनाया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @trishakrishnan)

Trisha Krishanan zara

तृषा कृष्णन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार थलापति विजय के साथ अपनी रुपर्ड रिलेशनशिप में हैं. फरवरी में खबर आई कि विजय की पत्नी संगीता सोर्नलिंगम ने तलाक के लिए अर्जी दी है. विजय और संगीता लंबे समय से अलग रह रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @trishakrishnan)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||