Image Slider

जयपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) की टीमों ने शुक्रवार सुबह राजस्थान के 20 से ज्यादा शहरों में छापेमारी की है। रेड पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े लोगों को पकड़ने के लिए की गई है।

छापेमारी में 28 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। बाड़मेर से एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। एटीएस का दावा है कि भट्टी सोशल मीडिया प्लेटाफॉर्म के जरिए ऑनलाइन गेम, पैसों और गैंगस्टर ग्लैमर का लालच देकर युवाओं से दोस्ती करता है।

फिर उनसे संवेदनशील जगहों की फोटो मंगवाता है। भट्टी के चंगुल में ज्यादातर भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे जिलों के युवा फंस रहे हैं।

जयपुर में भी छापेमारी, 20 साल का युवक गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार एटीएस ने राजधानी में भी अलग-अलग एरिया में छापेमारी की है। जयपुर से भी कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, बाड़मेर के गागरिया गांव से हिरासत में लिए गए बशीर (20) पुत्र आमद खान को हिरासत में लिया था।

रामसर थाने में पूछताछ के बाद एटीएस की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। दावा है कि बशीर शहजाद भट्टी से लगतार संपर्क में था।

भट्टी को फॉलो करने वाले रडार पर

सूत्रों के अनुसार लंबे समय से एटीएस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भट्‌टी को फॉलो करने वालों पर नजर रख रही है। शुक्रवार को हुई छापेमारी में ऐसे ही संदिग्धों को हिरासत में लेने की जानकारी है।

इन लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट व दूसरी ऑनालाइन एक्विटविटी की भी जांच की जा रही है। जांच एजेंसियों के अनुसार भट्टी का नेटवर्क राजस्थान के साथ हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और यूपी में भी है।

जानकारी के अनुसार छापेमारी की कार्रवाई शुक्रवार शाम तक जारी रह सकती है। फिलहाल हिरासत में लिए गए संदिग्धों से अलग-अलग सेफ हाउस में ले जाकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार छापेमारी की कार्रवाई शुक्रवार शाम तक जारी रह सकती है। फिलहाल हिरासत में लिए गए संदिग्धों से अलग-अलग सेफ हाउस में ले जाकर पूछताछ की जा रही है।

राजस्थान में भट्टी के स्लीपर सेल एक्टिव होने की आशंका

बीते करीब छह महीने से सुरक्ष एजेंसियां राजस्थान में शहजाद भट्टी के नेटवर्क को खंगालने की कोशिश कर रही हैं। इस साल जैसलमेर, श्रीगंगानगर, बाड़मेर, बीकानेर सहित कई बॉर्डर वाले जिलों से भट्‌टी से जुड़े लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी।

आशंका है कि आतंकवादी के स्लीपर सेल राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में एक्टिव है। इन्हें हवाला के जरिए पैसा पहुंचाया जा रहा है। इस पैसे का इस्तेमाल भारत विरोधी गतिविधियों के लिए हो रहा है।

कौन है पाकिस्तानी डॉन और आतंकी भट्‌टी

हेरोइन, हथियार भी भारत भेज रहा है भट्टी

श्रीगंगागनर में करीब दो महीने पहले पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया था। कार्रवाई के बाद श्रीगंगानगर एसपी हरीशंकर ने बताया कि शहजाद भट्टी पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन, विदेशी पिस्टल, आरडीएक्स भारत भेज रहा है।

वह उन युवाओं को टारगेट कर रहा है, जो शॉर्टकट से पैसा कमाना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर संपर्क बनाकर उन्हें धीरे-धीरे अपने गिरोह में शामिल कर रहा है।

राजस्थान में धमाकों की प्लानिंग कर रहा था आतंकी

मार्च 2026 में हरियाणा के अंबाला से सुरक्षा एजेंसियों ने तीन आतंकियों को पकड़ा था। उन्होंने पूछताछ में बताया था कि शहजाद भट्टी राजस्थान में धमाकों की तैयारी कर रहा था। इसके लिए उसने हनुमानगढ़ में इम्प्रोवाइज एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) भी पहुंचा दी थी। आरडीएक्स पहुंचने में देरी से आतंकी साजिश नाकाम हो गई। ये आरडीएक्स ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजा गया था।

पिछले कुछ महीने में 10 से ज्यादा आरोपियों को पकड़ा

  • 25 मार्च को हनुमानगढ़ के गांव किशनपुरा दिखनादा निवासी जसवंत कुमार उर्फ सोनू को पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क और हथियारों की फोटो शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
  • 26 मार्च को श्रीगंगानगर के लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र के केरा चक निवासी आकाशदीप को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि वह पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के साथ इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर लगातार संपर्क में था और गांव में लोगों को धमकियां दे रहा था।
  • 6 अप्रैल को हनुमानगढ़ जंक्शन के सुरेशिया कॉलोनी निवासी सुनील उर्फ धोलू को पिस्टल के साथ पकड़ा गया। उसके मोबाइल में पाकिस्तानी गैंगस्टर का वॉट्सऐप नंबर और मैसेज मिले। सुनील पर पहले से 10 मामले दर्ज है।
  • 13-14 मई को श्रीगंगानगर जिले की अलग- अलग जगहों से 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

….

राजस्थान में आतंकवादियों से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…

महिला आतंकी के पिता बोले-ऐसी बेटी की जरूरत नहीं:बबीता इंटरनेट पर आत्मघाती हमले की जानकारी करती थी सर्च; ‘दुनिया धोखेबाज’ नाम से था फेसबुक अकाउंट

जयपुर से गिरफ्तार जैश-ए-मोहम्मद की कथित महिला स्लीपर सेल बबीता धाकड़ उर्फ खदीजा से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं। बबीता करीब दो साल से आतंकी संगठन के संपर्क में थी। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||