Image Slider

साहिबाबाद। फैक्टरियों में चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को लिंक रोड थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरों के पास से रेफ्रीजरेटर बनाने वाली फैक्टरी से चोरी किया गया 40 किलो तांबा, 2700 रुपये और चोरी की कार बरामद की है। चोरों से पूछताछ कर पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।


साहिबाबाद के प्रभारी एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि पकड़े गए चोरों ने 30 जून की रात लिंक रोड क्षेत्र स्थित फैक्टरी में चोरी को अंजाम दिया था। चोरी के बाद फैक्टरी संचालक अनिल छिब्बर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसीपी ने बताया कि घटना स्थल से जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर अंचल निवासी विकास पुरी दिल्ली और फैसल निवासी गौतमबुद्धनगर को बृहस्पतिवार देर रात गिरफ्तार किया।

एसीपी ने बताया कि फैसल के खिलाफ चोरी और एनडीपीएस एक्ट के 18 और अंचल के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के पास से 40 किलो तांबे की प्लेट व पाइप, 2700 रुपये और एक कार बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ में चोरों ने कई फैक्टरियों में चोरी करना कबूल किया है। दोनों ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी का माल खरीदने वालों के भी नाम पुलिस को बताए हैं। गिरफ्तार चोरों की सूचना पर पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||