Image Slider




संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल। शहर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने पति समेत पांच ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट, प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। सरूरपुर (फरीदाबाद) निवासी नीलम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2015 में उसकी शादी जैंदीपुरा मोहल्ला निवासी सुंदरपाल से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं।

आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति, जेठ, जेठानी, सास और दादा ससुर उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे। 2017 में गर्भावस्था के दौरान भी उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था, जिसके बाद बेटी का जन्म मायके में हुआ। महिला का आरोप है कि रिश्तेदारों के समझाने पर 2024 में उसे दोबारा ससुराल में रखा गया, लेकिन कुछ समय बाद फिर से विवाद शुरू हो गया। 15 जून को पति, सास, जेठानी और दादा ससुर ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि दादा ससुर ने लाठी से उसके सिर पर वार किया, जबकि अन्य लोगों ने लात-घूंसों से हमला किया। घायल अवस्था में पड़ोसी उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। शहर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||