Image Slider

Last Updated:

Bollywood’s first half report card: साल 2026 आधा बीच चुका है. बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं. कुछ ने उम्मीद से बेहतर परफॉर्म किया तो कुछ मुंह के बल गिर गई. चलिए बॉलीवुड के फर्स्ट हाफ की रिपोर्ट कार्ड से रूबरू करवाते हैं.

साल 2026 अक्षय कुमार और रणवीर सिंह से लेकर दिलजीत दोसांझ के लिए लकी साबित हुआ तो कुछ के लिए नहीं. ये साल आधा बीत चुका है और फर्स्ट हाफ की रिपोर्ट कार्ड भी आ चुकी है. जो बताती है कि फिल्मों ने कैसा परफॉर्म किया. कुछ बॉक्स ऑफिस पर कमाने में सफल हुईं तो कुछ डूब गईं. तो चलिए पूरा हिसाब किताब समझाते हैं.

इस साल के छह महीनों में रिलीज हुईं फिल्मों ने फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा जरूर दिया है. बहुत जोरदार तो नहीं लेकिन वृद्धि जरूर हुई है. इस साल एक्शन के अलावा कॉमेडी फिल्मों और इमोशनल फिल्मों को भी बॉक्स ऑफिस पर जनता का प्यार मिला.

फिल्म इंडस्ट्री की हालात पर बात करते हुए मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कमल ज्ञानचंदानी ने बताया कि इस बर दर्शकों की संख्या में कम से कम 10% की वृद्धि हुई है. फिल्म पंडित अनुमान लगा रहे हैं कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कम से कम 16-17% की ग्रोथ होगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस साल अच्छी बात ये थी कि सिर्फ एक्शन फिल्मों ने ही अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, बल्कि अन्य शैलियों की फिल्मों ने भी उम्मीद से बेहतर परफॉर्म किया. सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ इस साल की सबसे सफल फिल्मों में शामिल रही, जबकि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 2026 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई.

इस साल अक्षय कुमार ने कॉमेडी फिल्मों से खूब जोर लगाया. प्रियदर्शन के साथ उनकी भूत बंगला भी हिट रही तो अभी वेलकम टू द जंगल भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस करने में जुटी हुई है.

इस साल की हिट फिल्मों की बात करें तो धुरंधर द रिवेंज ने 1108 करोड़ का तो बॉर्डर 2 ने 341 करोड़ का कारोबार किया. वहीं भूत बंगला 168 करोड़ के साथ हिट हुई तो राजा शिवाजी ने 105 करोड़ कमाए. वहीं दिलजीत दोसांझ की मैं वापस आऊंगा और अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल हिट हो चुकी हैं और अभी बॉक्स ऑफिस पर काउंटिंग जारी है.

riteish deshmukh

हिंदी फिल्मों के अलावा इस साल के छह महीनों में कुछ क्षेत्रियों फिल्मों का शानदार कलेक्शन देखने को मिला. जैसे रितेश देशमुख की मराठी फिल्म राजा शिवाजी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन गई.

O’Romeo, O Romeo receives A certificate, O Romeo CBFC edits, Shahid Kapoor, Triptii Dimri, O Romeo for Adults Only, O Romeo Budget, O Romeo Box Office Stakes, O Romeo Release Clash, Vishal Bhardwaj, शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, ओ'रोमियो, ओ'रोमियो को मिला ए सर्टिफिकेट, ओ'रोमियो पर CBFC ने चलाई कैंची

वहीं कुछ फिल्में ऐसी भी थीं जिन्हें क्रिटिक्स ने तो पसंद किया लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उतना प्यार न मिल सका. जैसे विशाल भारद्वाज की ओ रोमियो (60 करोड़), लक्ष्य-अनन्या की चांद मेरा दिल (28 करोड़), अनुराग कश्यप की बंदर और कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता.

box office collection, Welcome to the Jungle box office collection day 5, Cocktail 2 box office collection day 12, Cocktail 2 box office business, Welcome to the Jungle box office business, Shahid Kapoor, Kriti Sanon, Rashmika Mandanna, Akshay Kumar, Suniel Shetty, Disha Patani, Jacqueline Fernandez, Arshad Warsi, Jackie Shroff, Paresh Rawal, Raveena Tandon, बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन, वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन दिन 5, कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन दिन 12, कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफ़िस बिज़नेस, वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफ़िस बिज़नेस, शाहिद कपूर, कृति सेनन, रश्मिका मंदाना, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन

वहीं एवरेज परफॉर्म करने वाली फिल्मों में कॉकटेल 2, (83 करोड़- अभी गिनती जारी है), है जवानी तो इश्क होना है (50 करोड़), पति, पत्नी और वो दो (48 करोड़), और मर्दानी 3 (50 करोड़) शामिल हैं.

साल 2026 के छह महीने की ये रिपोर्ट कार्ड बताती है कि अच्छा कंटेंट, सही प्रचार और मजबूत शैली होगी तो दर्शक थिएटर जरूर जाएगा. इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा ने ये बात साबित भी की है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर स्लो शुरुआत की थी. लेकिन जैसे जैसे लोगों ने फिल्म देखी और तारीफ की तो थिएटर जाने वालों की संख्या भी बढ़ती गई.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||