Image Slider

Aaj Ka Mausam, Monsoon Weather Rain Live: दिल्ली-एनसीआर के लोगों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया. कई दिनों तक उमस और चिपचिपी गर्मी झेलने के बाद गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने राजधानी में दस्तक दे दी. तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम ने मुश्किलें भी बढ़ा दीं. मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और आने वाले घंटों में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है. सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि देश के कई राज्यों में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, इससे मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है.

महाराष्ट्र से लेकर अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश तक बारिश का असर अलग-अलग रूप में देखने को मिल रहा है. महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश के बीच नवी मुंबई में खुले बिजली के तार की चपेट में आने से दो लड़कियां घायल हो गईं, जबकि कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई. अरुणाचल प्रदेश में फ्लैश फ्लड के बाद हालात सामान्य करने की कोशिश जारी है. उधर मौसम विभाग ने दक्षिण बंगाल में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. लगातार हो रही बारिश, भूस्खलन और जलभराव ने कई राज्यों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है.

मूसलाधार बारिश के बीच महाराष्ट्र में अलग-अलग हादसों में चार लोगों की जान चली गई. खारघर में 17 वर्षीय एक लड़के की तालाब में डूबने से मौत हो गई. वहीं भिवंडी में 26 वर्षीय युवक की करंट लगने से जान चली गई. मुंबई के वालकेश्वर इलाके में एक इमारत का हिस्सा गिरने से 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. इसके अलावा नवी मुंबई के कामोठे इलाके में एक इमारत की छत (सीलिंग) गिरने से 45 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई. इन घटनाओं ने बारिश के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं.

नवी मुंबई के नेरुल इलाके में जलभराव के दौरान सड़क पर खुले बिजली के तार में करंट आने से दो लड़कियां घायल हो गईं. दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले इलाकों में विशेष सावधानी बरतने और खुले बिजली के तारों से दूर रहने की अपील की है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया. कई दिनों से उमस और तेज गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली. हालांकि तेज बारिश के कारण कई सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी. IMD ने राजधानी के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है.

दिल्ली और महाराष्ट्र के अलावा देश के कई हिस्सों में भी मानसून का असर देखने को मिल रहा है. अरुणाचल प्रदेश में फ्लैश फ्लड की स्थिति बनी हुई है, जबकि दक्षिण बंगाल में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश से जुड़े हादसों में लोगों की मौत की खबरें सामने आई हैं. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है.

Monsoon Weather LIVE: भारी बारिश के बीच मुंबई में खुले मैनहोल में आदमी गिरा; सर्च ऑपरेशन जारी

Monsoon Weather LIVE: मुंबई के चंदिवाली इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां भारी बारिश के बीच एक आदमी खुले मैनहोल में गिर गया. घटना की सूचना मिलते ही इमरजेंसी सर्विस तुरंत मौके पर पहुंच गई. अभी बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है. यह हादसा खैरानी रोड पर एसजे स्टूडियो के ठीक सामने हुआ. भारी बारिश और सड़कों पर पानी भरने के कारण, खुला मैनहोल पूरी तरह से दिखाई नहीं दे रहा था, जिससे वह व्यक्ति सीधे उसमें गिर गया. मुंबई फायर ब्रिगेड ने सिविक डिजास्टर मैनेजमेंट टीमों के साथ मिलकर एक बचाव और सर्च ऑपरेशन शुरू किया है.

Monsoon Rain Live: अगले कुछ दिन भारी बारिश का अलर्ट, दिन के तापमान में 8 डिग्री तक गिरावट

मानसून लाइव: हिमाचल प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक राज्य के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. पिछले 24 घंटों में सिरमौर के पांवटा साहिब में सबसे ज्यादा 100.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि कसौली में 86 मिमी और धर्मपुर में 83.4 मिमी वर्षा हुई. कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई, इससे दिन के तापमान में 3 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे पहुंच गया. हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहा. कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस और ऊना में अधिकतम 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर पाकिस्तान और पंजाब के ऊपर बने ऊपरी साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्रदेश में मानसून और सक्रिय हो गया है, जिसके चलते जुलाई के पहले सप्ताह तक तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

मानसून लाइव: दिल्ली में मानसून की दस्तक, मुंबई में बारिश बनी मुसीबत

Weather Rain Live: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार को उत्तर भारत की ओर तेज बढ़त लेते हुए दिल्ली समेत पश्चिम और उत्तर भारत के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार मानसून अब गुजरात के और हिस्सों, पूरे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश के अधिकांश भाग, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ इलाकों तक पहुंच चुका है. दिल्ली में मानसून सामान्य तिथि 27 जून के मुकाबले पांच दिन देरी से पहुंचा और सुबह से हुई बारिश ने लोगों को गर्मी व उमस से राहत दी. दूसरी ओर मुंबई में तेज बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया, कम विजिबिलिटी के कारण सेंट्रल रेलवे की कई ट्रेनें देर से चलीं और IMD ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए नाउकास्ट रेड अलर्ट जारी किया. मौसम विभाग ने लोगों को जलभराव वाले इलाकों, कमजोर इमारतों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा मौसम संबंधी ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है.

Monsoon Rain Live: बारिश के बीच अंधेरी सबवे बंद, पुलिस और BMC मौके पर तैनात

मानसून लाइव: मुंबई में लगातार बारिश को देखते हुए एहतियातन अंधेरी सबवे को बंद कर दिया गया है. हालांकि फिलहाल बारिश की तीव्रता कुछ कम हुई है, लेकिन सबवे में जलभराव की आशंका के चलते यातायात रोक दिया गया है. स्थिति पर नजर रखने के लिए मुंबई पुलिस और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की टीमें मौके पर तैनात हैं और लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की जा रही है.

मानसून लाइव: दिल्ली में मानसून की एंट्री, आज पहली झमाझम बारिश के आसार

Weather Rain Live: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 2 जुलाई को दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आधिकारिक तौर पर दस्तक दे दी है, जबकि इसकी सामान्य आगमन तिथि 27 जून मानी जाती है. मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में मानसून की पहली झमाझम बारिश, तेज हवाएं और कुछ इलाकों में भारी वर्षा की संभावना जताई है. बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है.

Monsoon Rain Live: मुंबई में आज रात और शुक्रवार सुबह भारी बारिश का अलर्ट

मानसून लाइव: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने चेतावनी दी है कि गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक मुंबई और उपनगरों में भारी से बहुत भारी, जबकि कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. लगातार बारिश के कारण अंधेरी, कुर्ला, चेंबूर, दादर, नवी मुंबई, किंग्स सर्किल और गांधी मार्केट समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ. कम दृश्यता के कारण सेंट्रल रेलवे की कई ट्रेनें देरी से चलीं. इसी बीच IMD ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों से जलभराव वाले इलाकों, कमजोर इमारतों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है.

मानसून लाइव: भारी बारिश और भूस्खलन से कई राज्यों में तबाही, 9 लोगों की मौत

Weather Rain Live: भारी मानसून बारिश के चलते देश के कई राज्यों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में बुधवार को हुई अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गई. लगातार बारिश के कारण भूस्खलन, बाढ़ और जलभराव जैसी स्थितियों ने सामान्य जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. हिमाचल के शिमला, मनाली और धर्मशाला जैसे इलाकों में तेज बारिश से भूस्खलन हुआ, नदियों का जलस्तर बढ़ गया और बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई. राज्य आपदा प्रबंधन के अनुसार, सोलन में एक महिला की चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर पत्थर गिरने से मौत हो गई, जबकि कांगड़ा में भी अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की जान गई. वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

Monsoon Rain Live: दिल्ली में झमाझम बारिश से राहत, तापमान में आई गिरावट

मानसून लाइव: दिल्ली के कई हिस्सों में गुरुवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे उमस भरे मौसम से लोगों को राहत मिली और तापमान में गिरावट देखने को मिली. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिनभर आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. विभाग ने यह भी बताया कि शुक्रवार से रविवार तक राजधानी में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रह सकती है. मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह के समय कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश और हल्की हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली.

मानसून लाइव: हिमाचल और कर्नाटक में सात लोगों की मौत

Weather Rain Live: भारी मानसून बारिश के कारण बुधवार को हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में अलग-अलग घटनाओं में कुल सात लोगों की मौत हो गई. लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में भूस्खलन, सड़कों पर जलभराव और परिवहन व्यवस्था बाधित होने जैसी स्थितियां देखने को मिलीं, इससे सामान्य जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है.

Monsoon Rain Live: हिमाचल प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय, अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट

आज का मौसम लाइव: दक्षिण-पश्चिम मानसून बुधवार को हिमाचल प्रदेश के सभी हिस्सों में पूरी तरह पहुंच गया है. मौसम विभाग (IMD) ने अगले सात दिनों तक राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. विभाग ने लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी है क्योंकि इस दौरान भूस्खलन, अचानक बाढ़, जलभराव और यातायात बाधित होने जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं.

मानसून लाइव: दिल्ली में बारिश से राहत, दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान

Monsoon Rain Live: दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे उमस भरे मौसम से लोगों को राहत मिली है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिनभर आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी रहेगी. मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले घंटों में भी रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

Monsoon Rain Live: दिल्ली-NCR में अगले 2 घंटे भारी बारिश

मानसून लाइव: मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए नाउकास्ट अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. आंधी के दौरान हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जबकि झोंकों की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. यह अलर्ट हरियाणा के पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, नूंह और महेंद्रगढ़ तथा उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़ और बुलंदशहर समेत कई जिलों के लिए भी जारी किया गया है.

Monsoon Rain Live: देशभर में मानसून का असर, कई राज्यों में परेशानी

आज का मौसम लाइव: मुंबई के अलावा देश के कई हिस्सों में मानसून का प्रभाव देखने को मिल रहा है. कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में चार लोगों की मौत हुई है. अरुणाचल प्रदेश में लोग अब भी अचानक आई बाढ़ के असर से जूझ रहे हैं. नवी मुंबई के नेरुल इलाके में जलभराव के बीच खुले बिजली के तार से करंट लगने की घटना भी सामने आई, जिसमें दो लड़कियां बाल-बाल बच गईं. दूसरी ओर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई है, जबकि दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में आगे बढ़ चुका है.

Weather Rain Live: ठाणे, पालघर और रायगढ़ में भी अलर्ट

आज का मौसम लाइव: मुंबई के अलावा ठाणे जिले के लिए बुधवार से शुक्रवार तक ऑरेंज अलर्ट और शनिवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है. रविवार को मुंबई, ठाणे और सिंधुदुर्ग में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी में अधिक व्यापक असर देखने को मिल सकता है.

Rain Live: IMD का ऑरेंज अलर्ट, अगले कुछ दिन भारी

आज का मौसम लाइव: मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. IMD ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में शहर और आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार, मुंबई में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है.

Weather Rain Live: मुंबई में मूसलाधार बारिश, जनजीवन प्रभावित

आज का मौसम लाइव: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गुरुवार को भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं. शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली, जबकि सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा. लगातार बारिश के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||