बिग बॉस 19 फेम तान्या मित्तल अक्सर ही लाइम लाइट में रहती हैं. बिग बॉस के घर के अंदर हर किसी ने उनकी अमीरी के किस्से तो सुने ही होंगे, जिसके लिए उन्हें आज तक काफी ट्रोल भी किया जाता है. हालांकि तान्या जैसी थीं वैसी ही अभी भी हैं, वह कभी खुद को चेंज नहीं करती हैं. अब एक बार फिर से तान्या मित्तल चर्चा में आ गई हैं. दरअसल इस बार वह खुद को शालिनी पासी की सस्ती कॉपी कहे जाने पर भड़क गई हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस कमेंट का बहुत ही करारा जवाब दिया है और इसे बेशर्मी की हद बताया है.
बिग बॉस 19 सबसे ज्यादा टिआरपी लाने वाली फेमस कंटेस्टेंट और बिजनेस वुमन तान्या मित्तल हमेशा ही चर्चा में रहती हैं.लेकिन इस बार वजह कोई टीवी शो नहीं बल्कि उनका गुस्सा है.तान्या को हाल ही में एक पॉडकास्ट में एक जर्नलिस्ट ने शालिनी पासी की सस्ती कॉपी कह दिया और इसी बात पर उनका खून खौल उठा है. उन्होंने सोशल मीडिया इस कमेंट का करारा जवाब दिया है जो उनकी मेहनत का मजाक उड़ा रहे हैं.तान्या ने इसे बेशर्मी की हद बताया है.
दरअसल हाल ही मेंशालिनी पासी एक पॉडकास्ट में पहुंची थीं.जहां शालिनी पासी से एक जर्नलिस्ट ने पूंछा कि मार्केट में आपकी सस्ती कॉपी आई हैं, जिनका नाम तान्या मित्तल है. आप उनपर क्या कहना चाहेंगी.अपने बारे में ऐसी बात सुनकर तान्या मित्तल भड़क उठीं.जिसके बाद उन्होंने इसका रिप्लाई करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लंबी बात लिखी. उन्होंने कहा कि एक महिला को दूसरी महिला की सस्ती कॉपी कहना बहुत ही घटिया बात है. यह किसी भी तरह से पत्रकारिता नहीं है बल्कि यह तो यह तो बेशर्मी की हद है.
तान्या ने आगे कहा कि, कोई मीडिया प्लेटफॉर्म किसी महिला के बारे में इस तरह कैसे बात कर सकता है. उन्होंने कहा यह बयान न केवल अपमानजनक है बल्कि यह महिलाओं के पर्सनल लाइफ को समझने के बजाय उनके जीवन और आर्थिक स्थिति पर जजमेंट करना उनकी सोच को दिखाता है. आगे उन्होंने लिखा कि वह शालिनी पासी नहीं हैं. उनका अपना नाम तान्या मित्तल है और उनकी अपनी खुद की एक अलग पहचान है. उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि कुछ लोगों को यह बात हजम नहीं होती कि कोई लड़की अपने दम पर कैसे कामयाब हो सकती है. लोग काम की तारीफ करने के बजाय लड़कियों के चरित्र और रहन-सहन पर कमेंट करने लगते हैं जो बहुत गलत है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
तान्या ने अपनी कहानी बताते हुए कहा कि आज वह जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने में उन्हें 10 साल से ज्यादा का समय लगा है. उन्होंने बताया कि बहुत साल पहले उन्होंने अपनी पढ़ाई सिर्फ इसलिए छोड़ दी थी क्योंकि वह कम उम्र में शादी नहीं करना चाहती थीं. अपने सपनों के लिए वह अपने घर वालों की मर्जी के खिलाफ गई थीं. वह रास्ता बहुत मुश्किल था लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.
अपनी मेहनत के बारे में बात करते हुए तान्या ने बताया कि उन्होंने जिंदगी में बहुत छोटे काम भी किए हैं. उन्होंने ग्रीटिंग कार्ड बेचने से लेकर साड़ियां पैक करने तक का काम अपने हाथों से किया है. तान्या का कहना है कि उन्होंने देश के मंदिरों और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए वीडियो बनाए तो लोगों ने उनका साथ देने के बजाय उनका मजाक उड़ाया और उन्हें बहुत परेशान किया.
तान्या ने बताया कि सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें इतना ट्रोल किया कि उनके हाथ से कई बड़े काम और मौके निकल गए. जब वह बिग बॉस के घर में गई थीं तब भी उन्हें ऐसा लगा कि पूरा देश उनके खिलाफ खड़ा है. उनकी अमीर लाइफस्टाइल पर सवाल उठाए गए और उन्हें बहुत बुरा-भला कहा गया. उस मुश्किल समय में कोई भी उनके साथ खड़ा नहीं था.
तान्या ने बहुत गर्व से यह बात कही कि आज उनके पास जो कुछ भी है वह उनकी अपनी मेहनत की कमाई है. उन्होंने साफ किया कि उनकी कामयाबी में उनके पिता या भाई का पैसा नहीं लगा है और न ही किसी बॉयफ्रेंड ने उनकी मदद की है. उन्होंने अकेले लड़कर अपनी जगह बनाई है और वह किसी की कॉपी कहलाना बिल्कुल भी पसंद नहीं करेंगी.
भले ही तान्या को बिग बॉस में बहुत ट्रोलिंग झेलनी पड़ी हो लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. वह शो में टॉप 4 की लिस्ट में थीं. उनकी काबिलियत को देखते हुए एकता कपूर ने उन्हें अपने एक प्रोजेक्ट के लिए साइन किया है. खबर है कि तान्या जल्द ही एकता कपूर के शो से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली हैं. उनके चाहने वाले इस खबर से बहुत खुश हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



