Ram Mandir Chori News Live: राम मंदिर दान चोरी को लेकर यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि विपक्ष का काम सवाल उठाना है और अखिलेश यादव राम मंदिर को लेकर खास तौर पर परेशान हो गए हैं. मुख्यमंत्री ने कह…और पढ़ें
Ram Mandir Daan Chori Live: राम मंदिर दान चोरी मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. एक तरफ जहां अयोध्या पुलिस आरोपितों के पैतृक गांव पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है. वहीं दूसरी तरफ पूरे मामले को लेकर सियासी आरोप-प्रत्यारोप जारी है. वहीं आज यानी कि गुरुवार को फैजाबाद बार एसोसिएशन के वकील चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ थाने में तहरीर देंगे. इसके अलावा निर्मोही अखाड़ा के महंत और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास खुलकर ट्रस्ट महासचिव चंपत राय के समर्थन में सामने आए हैं. उन्होंने साफ कहा कि उन्हें ट्रस्ट के कामकाज में कोई गड़बड़ी नजर नहीं आती और इस्तीफे का कोई सवाल ही नहीं उठता है.
Ram Mandir Donation Theft Live: राम मंदिर दान चोरी का राज खोलेगा अविनाश शुक्ला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी अविनाश शुक्ला को कस्टडी रिमांड में लेगी अयोध्या पुलिस. अविनाश शुक्ला को 48 घंटे के लिए कस्टडी रिमांड में लेने की अर्जी कोर्ट में दाखिल. मामले के विवेचक डीएसपी आशुतोष तिवारी की तरफ से कोर्ट में दाखिल हुई अर्जी. एंटी करप्शन स्पेशल कोर्ट अयोध्या में आज होगी अर्जी सुनवाई. जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ सकता है अविनाश शुक्ला. जेल के अंदर भी हुई थी अविनाश शुक्ला से पूछताछ. छापेमारी में अविनाश के घर से 20.39 लाख रुपए और 1121 डॉलर हुए थे बरामद. कस्टडी रिमांड के दौरान अविनाश शुक्ला को कई ठिकानों पर ले जाकर छापेमारी करेगी अयोध्या पुलिस. चोरी से जुड़े सबूत जुटाएगी अयोध्या पुलिस. कस्टडी रिमांड के दौरान चढ़ावा चोरी के पूरे नेटवर्क की जानकारी लेगी अयोध्या पुलिस. कुल कितनी रकम और जेवर चोरी हुए इसकी भी मिलेगी जानकारी. चोरी से हासिल रकम के निवेश पर भी होंगे सवाल. ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों,बैंक कर्मियों की भूमिका पर भी होंगे सवाल.
Ram Mandir Chaanda Chori Live: राम मंदिर चंदा चोरी मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जा सकती है
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक राम मंदिर दान चोरी के मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को सौंपी जा सकती है. हालांकि मामले की जांच में जुटी एसआईटी को 15 दिन की और मोहलत दी गई है.
Ram Mandir Donation Theft Live: राम मंदिर दान चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा के पैतृक घर पहुंची पुलिस
राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले में आरोपी लवकुश मिश्रा के पैतृक घर पुलिस पहुँची है. लवकुश की दादी गिरिजा देवी ने कहा कि वे (पुलिस) तरह-तरह की बातें पूछते हैं, पैसा कहां रखा है. मेरी तबीयत ठीक नहीं है. मुझे पैसे के बारे में कैसे पता हो सकता है? मैंने उनसे खुद जाकर जांच करने को कहा. मेरा बच्चा ऐसा नहीं था. यह भगवान की मर्जी है. सब भगवान के हाथ में है. भगवान ही तय करेंगे. वह अच्छी संगति और सही रास्ते पर चलने की बात करता था. उसने ऐसा कुछ नहीं किया.”
Ram Mandir Daan Chori Live: राम मंदिर दान चोरी पर बोले ट्रस्ट के ऑफिस इंचार्ज
राम मंदिर डोनेशन में कथित हेराफेरी के मामले पर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ऑफिस इंचार्ज प्रकाश गुप्ता ने कहा, “मेरा पॉइंट सिंपल है. गुनहगार छूटना नहीं चाहिए और कोई बेगुनाह आदमी नहीं फंसना चाहिए. कुछ ऐसे लोग इसमें घसीटे जा रहे हैं, जिनका इससे कोई लेना-देना नहीं था. फिर भी SIT सबको पकड़ रही है. ज़ाहिर है, लोग रिएक्ट करेंगे. मुझे पता है कि कुछ लोग वहां बिना किसी स्वार्थ के काम करते थे. लेकिन आप जानते हैं कि यह कैसा होता है, अगर आप इसके बीच में फंस जाते हैं, तो आपको भी चोर कह दिया जाता है.”
Ram Mandir News Live: राम मंदिर दान चोरी मामले पर पहली बार बोले महंत दिनेंद्र दास
अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कथित दान गबन विवाद के बीच पहली बार निर्मोही अखाड़ा के महंत और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास खुलकर ट्रस्ट महासचिव चंपत राय के समर्थन में सामने आए हैं. उन्होंने साफ कहा कि उन्हें ट्रस्ट के कामकाज में कोई गड़बड़ी नजर नहीं आती और इस्तीफे का कोई सवाल ही नहीं उठता. राम मंदिर ट्रस्ट पर लगे आरोपों और कथित दान गबन विवाद के बीच ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के सभी सदस्य एकमत होकर काम कर रहे हैं और बिना ट्रस्ट के सामूहिक निर्णय के कोई भी फैसला नहीं लिया जाता. महंत दिनेंद्र दास ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मंदिर में पूजा-पाठ व्यवस्थित ढंग से चल रहा है और श्रद्धालुओं का दान सीधे दानपात्र में जमा हो रहा है. उनके मुताबिक, बदनामी करने वाले लोग आरोप लगाते रहेंगे, लेकिन उन्हें किसी तरह की कोई गड़बड़ी दिखाई नहीं देती. वहीं जब उनसे चंपत राय और अनिल मिश्रा के कथित इस्तीफे को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी किसी आधिकारिक जानकारी की जानकारी नहीं है. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी ने इस्तीफा दिया भी है, तो वह उसे उचित नहीं मानते. उनका कहना है कि इस्तीफा तभी दिया जाता है जब कोई गलती हुई हो, जबकि उन्हें ट्रस्ट के कामकाज में कोई गलती नजर नहीं आई.
Ram Mandir Chori News Live: राम मंदिर दान चोरी केस में अयोध्या के वकीलों की एंट्री
राम मंदिर दान गबन मामले पर चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए वकील थाना राम जन्मभूमि में तहरीर देंगे. बताया जा रहा है कि मुकदमा दर्ज होने तक वकील थाना राम जन्मभूमि पर मौजूद रहेंगे. फैजाबाद बार एसोसिएशन संघ ने यह फैसला हाल ही में हुई एक बैठक में लिया था. गुरुवार सुबह 11:00 बजे अधिवक्ता कचहरी परिसर से थाना राम जन्मभूमि के लिए निकलेंगे. थाना राम जन्म भूमि में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के खिलाफ तहरीर देंगे. चंपत राय ,अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ मुकदमा नहीं लिखे जाने पर वकील आंदोलन करेंगे. इसकी चेतावनी वह पहले ही दे चुके हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



