टीवी स्टार गौरव खन्ना से अपने तलाक की खबर से सबको चौंकाने वाली एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उनकी निजी जिंदगी का एक बड़ा ‘सीक्रेट’ शो के भीतर ही लीक हो गया है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. शो की कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसने सनसनी मचा दी है.
नई दिल्ली. ‘लॉक अप 2’ में हर गुजरते एपिसोड के साथ रिश्तों, राज और रणनीतियों का खेल और दिलचस्प होता जा रहा है. शो में अब एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने घर के अंदर से लेकर सोशल मीडिया तक बहस छेड़ दी है. हाल ही में अपने तलाक की जानकारी देकर सुर्खियों में आईं टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला को लेकर अब शो की कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने कैमरे के सामने कुछ ऐसा कह दिया. जो सुर्खियों में छा गया. फोटो साभार-@akankshagkhanna/Instagram
नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में एक नई बात सामने आई है. शो की कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर श्रेया कालरा ने दावा किया कि एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला बायसेक्शुअल हैं. उन्होंने ये खुलासा तब हुआ जब आकांक्षा ने गेम के नियमों के तहत श्रेया के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी, जिससे नाराज होकर श्रेया ने बदला लेने के लिए आकांक्षा की पर्सनल बात को गेम में उछाल दिया.
दरअसल, शो के दौरान इन्फ्लुएंसर सूफी मोतीवाला से बात करते हुए श्रेया कालरा ने आकांक्षा के इस राज को एक हथियार की तरह इस्तेमाल किया. श्रेया ने सूफी से पूछा, ‘अगर मैं इस बात का खुलासा कर दूं, तो क्या मैं एक बुरी इंसान बन जाऊंगी?” इस पर सूफी ने गेम का पक्ष लेते हुए कहा, ‘नहीं, यही तो गेम है.’ फोटो साभार-@akankshagkhanna/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसके तुरंत बाद श्रेया ने दावा किया, ‘वह बायसेक्सुअल है.’ यह सुनते ही कैमरे का रुख तुरंत आकांक्षा चमोला की तरफ मुड़ गया. हालांकि, सूफी ने इसे निजी रखने का सुझाव भी दिया, लेकिन श्रेया सहमत नहीं हुईं. श्रेया ने कहा, ‘अब सीक्रेट का इस्तेमाल हो चुका है. उसने मुझे यह बात भरोसे से बताई थी और हमने इसे शो पर उजागर कर दिया है. अब उसकी दो लाइफलाइन खत्म हो चुकी हैं और सिर्फ एक बची है.’ फोटो साभार-@akankshagkhanna/Instagram
आपको बता दें कि ‘लॉक अप 2’ के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में ही आकांक्षा चमोला ने अपनी शादी टूटने की खबर देकर होस्ट फराह खान, रितेश देशमुख और दर्शकों को हैरान कर दिया था. फोटो साभार-@akankshagkhanna/Instagram
आकांक्षा ने बताया था कि वह और उनके पति और एक्टर गौरव खन्ना पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब तलाक लेने जा रहे हैं. उन्होंने यह भी साफ किया था कि दोनों के बीच कोई कड़वाहट नहीं है, बल्कि भविष्य को लेकर दोनों की सोच अलग है. फोटो साभार-@akankshagkhanna/Instagram
शो के तीसरे एपिसोड में आकांक्षा ने इस रिश्ते के टूटने की असल वजह पर से भी पर्दा उठाया था. उन्होंने पिछले साल ‘बिग बॉस 19’ में गौरव द्वारा किए गए दावों को दोहराते हुए कहा था कि गौरव को बहुत शिद्दत से बच्चे चाहिए, जबकि उनके अंदर कभी ‘मैटर्नल इंस्टिंक्ट’ यानी मां बनने की भावना नहीं है. फोटो साभार-@akankshagkhanna/Instagram
आकांक्षा ने सूफी और श्रेया से बात करते हुए कहा था, ‘शादी के दौरान मुझे एहसास हुआ कि मैं इस चीज के लिए नहीं बनी हूं. गौरव अपनी जगह गलत नहीं हैं, क्योंकि 99% लोग परिवार आगे बढ़ाने के लिए ही शादी करते हैं. लेकिन बिग बॉस के दौरान मुझे समझ आया कि उन्हें बच्चे बहुत ज्यादा चाहिए और मैं उन्हें यह खुशी नहीं दे पा रही हूं. मैं उन्हें इस असमंजस में नहीं रखना चाहती थी, इसलिए हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया. फोटो साभार-@akankshagkhanna/Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



