राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता विक्रांत मैसी ने अपने करियर में एक नया कदम बढ़ाते हुए अपना प्रोडक्शन हाउस ‘होममेड स्टोरीज’ लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘मुसाफिर कैफे’ का ऐलान भी किया है, जो 24 जुलाई 2026 को OTT पर रिलीज होगी. खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए विक्रांत रोमांस और भावनात्मक कहानियों को फिर से दर्शकों के बीच लेकर आने की कोशिश कर रहे हैं.
विक्रांत मैसी प्रोडक्शन में आजमाएंगे हाथ
नई दिल्ली. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता विक्रांत मैसी ने अपने करियर में एक नई शुरुआत की है. उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपने प्रोडक्शन हाउस ‘होममेड स्टोरीज’ (Homemade Stories) का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने अपने बैनर की पहली फिल्म ‘मुसाफिर कैफे’ का टीजर भी रिलीज किया. यह रोमांटिक ड्रामा 24 जुलाई 2026 को OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा.
इस ऐलान के साथ विक्रांत ने साफ कर दिया है कि वह सिर्फ अभिनय तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि अब ऐसी कहानियां भी बनाना चाहते हैं जो लोगों के दिलों को छू जाएं. ‘मुसाफिर कैफे’ के टीजर में भी इसी तरह की भावनात्मक और रिश्तों से जुड़ी कहानी की झलक देखने को मिलती है.
विक्रांत ने किया ये बड़ा फैसला
आज के दौर में जहां एक्शन, क्राइम थ्रिलर और बड़े बजट की फिल्मों का बोलबाला है, वहीं विक्रांत ने रोमांस और इंसानी रिश्तों पर आधारित कहानी चुनने का फैसला किया है. उनका मानना है कि सादगी और ईमानदारी से कही गई कहानियां हमेशा दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना लेती हैं.
विक्रांत अब अपने बैनर तले बनाएंगे फिल्म
अब यहां आजमाएंगे हुनर
विक्रांत मैसी ने अपने अभिनय करियर में हमेशा कंटेंट पर आधारित फिल्मों को अहमियत दी है. उन्होंने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों का भी भरोसा जीता है. राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद अब निर्माता के तौर पर उनका यह कदम उनके करियर का एक नया और अहम पड़ाव माना जा रहा है.
‘मुसाफिर कैफे’ का नाम सुनते ही अपनापन, यादें और एक खूबसूरत सफर का एहसास होता है. यही वजह है कि यह फिल्म ‘होममेड स्टोरीज’ की पहली पेशकश के लिए बिल्कुल फिट नजर आती है.
बता दें कि अपने नए प्रोडक्शन हाउस और पहली फिल्म के जरिए विक्रांत मैसी अब बतौर निर्माता भी अपनी अलग पहचान बनाने की तैयारी में हैं. ऐसे समय में जब बड़े पैमाने की फिल्में दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं, वहीं भावनाओं और रिश्तों पर आधारित कहानियों को आगे बढ़ाने की उनकी कोशिश इंडस्ट्री में एक ताज़ा बदलाव के तौर पर देखी जा रही है.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



