Image Slider

  • Hindi News
  • Career
  • Haryana To Share 580 MCM Water With Rajasthan | July Current Affairs | HDFC Chairman
3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. जनरल उपेंद्र द्विवेदी पद से रिटायर हुए

  • 30 जून को जनरल उपेंद्र द्विवेदी आर्मी चीफ के पद से रिटायर हुए।
  • रिटायरमेंट से पहले उन्होंने नई दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह धीरज सेठ भारत के 31वें आर्मी चीफ बनाए गए हैं और उन्होंने कल ही अपना पदभार संभाला है।
  • जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने दिसंबर 1986 सेना ज्वॉइन की थी।
  • जनरल द्विवेदी ने 15 दिसंबर 1984 को भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड में शामिल हुए हैं।
  • इसेक बाद बाद जनरल द्विवेदी ने 18 राइफल्स में कमीशन जॉइन किया।
  • 1990 के दशक में जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन रक्षक के दौरान बटालियन की कमान संभाली। मणिपुर में ऑपरेशन राइनो के दौरान असम राइफल्स सेक्टर का नेतृत्व किया था।
  • जनरल द्विवेदी फरवरी 2024 में भारतीय सेना के 46वें वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बने।
  • जून 2024 भारत के 30वें चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ का पदभार ग्रहण किया।
  • जनरल द्विवेदी की जगह अब जनरल धीरज सेठ लेंगे और उन्होंने मंगलवार को ही कार्यभार संभाला।
  • सेठ भारत के 31वें आर्मी चीफ होंगे और उन्होंने दिसंबर 1986 सेना ज्वॉइन की थी।
  • इनका कार्यकाल 3 साल या रिटायरमेंट की उम्र 62 साल जो भी पहले हो तब तक होता है

आर्मी में जनरल

  • आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल रैंक का पद होता है
  • आर्मी चीफ को 4 स्टार जनरल रैंक मिलती है।
  • भारतीय संविधान के अनुसार केंद्र सरकार की अपॉइंटमेंट कमेटी ऑफ कैबिनेट यानी, ACC जनरल की नियुक्ति की सिफारिश करती है।
  • ये नियुक्ति आर्मी एक्ट 1950, आर्मी रूल 1954 के तहत की जाती है।
नेशनल वॉर मेमोरियल पर जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

नेशनल वॉर मेमोरियल पर जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र बल अधिकारियों को विशिष्ट सैन्य सम्मान दिए

  • 29 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में डिफेंस इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026 (फेज-2) में सशस्त्र बलों को विशिष्ट सैन्य सम्मान प्रदान किए।
  • एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM) से सम्मानित किया गया।
  • सेना प्रमुख-नामित लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को उत्तम युद्ध सेवा मेडल (UYSM) मिला।
  • मेजर जनरल मनदीप सिंह को सेना मेडल से सम्मानित किया गया।
  • व्हाइट टाइगर आर्मर्ड डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल मनदीप सिंह को सेना मेडल से सम्मानित किया गया।
  • इससे पहले 8 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डिफेंस इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026 के पहले चरण में सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस के जवानों और अधिकारियों को कुल 51 वीरता पुरस्कार दिए थे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रेजिमेंट ऑफ़ आर्टिलरी के लेफ्टिनेंट जनरल रंजीत सिंह को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए 'अति विशिष्ट सेवा मेडल' से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रेजिमेंट ऑफ़ आर्टिलरी के लेफ्टिनेंट जनरल रंजीत सिंह को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए ‘अति विशिष्ट सेवा मेडल’ से सम्मानित किया।

अपॉइंट (Appointment)

3. राजीव कुमार HDFC बैंक के नए चेयरमैन अपॉइंट हुए

  • 30 जून को HDFC बैंक ने राजीव कुमार को अपना पार्ट टाइम (अंशकालिक) चेयरमैन अपॉइंट किया।
  • राजीव कुमार पूर्व चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती की जगह लेंगे।
  • राजीव देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) रह चुके हैं।
  • राजीव सितंबर 2020 में भारत सरकार के फाइनेंस सेक्रेटरी रहे।
  • राजीव को बैंकिंग, बीमा, पेंशन और फाइनेंशियल सेक्टर से जुड़े कई सारे महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं।
  • राजीव RBI, SBI, NABARD सहित विभिन्न संस्थानों के बोर्ड एवं समितियों के सदस्य भी रह चुके हैं।
  • राजीव भारत के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों के सफल संचालन के लिए जाने जाते हैं।

HDFC बैंक

  • HDFC बैंक भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक है।
  • अगस्त 1994 में HDFC Bank Limited के रूप में स्थापित किया गया था।
  • बैंक ने जनवरी 1995 से शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक के तौर पर काम शुरू किया।
  • HDFC बैंक का हेडक्वार्टर मुंबई, महाराष्ट्र में है
राजीव 1984 में IAS झारखंड/ बिहार कैडर में चयन हुआ था।

राजीव 1984 में IAS झारखंड/ बिहार कैडर में चयन हुआ था।

5. राजस्थान और हरियाणा सरकार ने यमुना जल समझौते पर साइन किया

  • 29 जून को राजस्थान के सीएम ने हरियाणा के साथ यमुना जल समझौते पर साइन किया। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।
  • ये समझौता 1994 के अपर यमुना नदी बोर्ड जल-बंटवारा समझौते को लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
  • इस समझौते के बाद हरियाणा हर साल राजस्थान को 580 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी की आपूर्ति करेगा।
  • समझौते के तहत यमुना का पानी राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र और अन्य जिलों को मिलेगा।
  • इस MoU के बाद राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में सिंचाई और पीने के पानी की समस्या दूर होगी।
  • इससे राजस्थान के सीकर, झुंझुनू और चूरू जैसे शेखावाटी क्षेत्र के जल-संकटग्रस्त जिलों को पीने का पानी मिल सकेगा।
  • पानी की आपूर्ति जुलाई से अक्टूबर के बीच तीन भूमिगत पाइपलाइनों के जरिए से की जाएगी।
  • इस परियोजना की अनुमानित लागत ₹34,102 करोड़ रुपए है।
  • ये समझौता लगभग 32 सालों से लंबित 1994 के जल-बंटवारा समझौते को लागू करने की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।
इस MoU के बाद हरियाणा के भिवानी और फतेहाबाद जिलों को भी फायदा मिलेगा।

इस MoU के बाद हरियाणा के भिवानी और फतेहाबाद जिलों को भी फायदा मिलेगा।

6. बीमा सुगम पोर्टल सितंबर 2026 में लॉन्च होगा

  • 30 जून को IRDAI यानी, इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन ने ‘बीमा सुगम’ पोर्टल सितंबर 2026 में लॉन्च करने का ऐलान किया।
  • ये पोर्टल बीमा पॉलिसी खरीदने, सर्विसिंग और क्लेम सेटलमेंट के लिए एक ‘वन-स्टॉप शॉप’ होगा।
  • इसे इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने, पॉलिसीज की तुलना करने, मैनेज करने, रिन्यू करने और क्लेम करने के लिए एक ही प्लेटफॉर्म के मकसद से बनाया गया है।
  • इसे इंश्योरेंस सेक्टर का UPI भी कहा जाता है।
  • इसके जरिए बीमा क्षेत्र में पारदर्शिता और पहुंच बढ़ेगी। इसके लॉन्च से पहले ही जुलाई में बीमा वितरण सुधारों पर एक परामर्श पत्र जारी किया जाएगा।
  • ये डिजिटल प्लेटफॉर्म ग्राहकों को विभिन्न कंपनियों की पॉलिसियों की तुलना करने की सुविधा देगा।
  • इस पोर्टल का उद्देश्य भारत में बीमा की पहुंच को बढ़ाना और धोखाधड़ी को कम करना है।
  • भारत ने 2047 तक ‘सभी के लिए बीमा’ का लक्ष्य रखा है, जिसमें यह पोर्टल मददगार साबित होगा।

7. वॉट्सएप ने यूजरनेम फीचर लॉन्च किया

  • 29 मई को मेटा के स्वामित्व वाले वॉट्सएप ने यूजरनेम फीचर लॉन्च करने का ऐलान किया है।
  • इस फीचर के बाद बाद यूजर अपना मोबाइल नंबर बताए बिना भी सिर्फ यूजरनेम के जरिए चैट कर सकेंगे।
  • अभी तक वॉट्सएप पर किसी नए व्यक्ति से बात करने के लिए अपना मोबाइल नंबर देना जरूरी होता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
  • कंपनी ने सोमवार से ही दुनियाभर में यूजरनेम की बुकिंग भी शुरू कर दी है। हालांकि ये सुविधा सभी यूजर्स को एक साथ नहीं मिलेगी।
  • आने वाले कुछ महीनों में इसे धीरे-धीरे सभी देशों में रोल आउट किया जाएगा।
  • जब ये फीचर यूजर के एरिया में उपलब्ध होगा, तब उसके वॉट्सएप के अंदर नोटिफिकेशन मिलेगा।
  • दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स एक जैसे या मिलते-जुलते यूजरनेम चुन सकते हैं।
  • ऐसे में जो लोग पहले अपना यूजरनेम रिजर्व करेंगे, उन्हें अपनी पसंद का यूजरनेम मिलने की संभावना ज्यादा होगी।

आज का इतिहास (1 July)

  • 1852 में सिंध प्रांत में ‘सिंध डाक नाम का पहला डाक टिकट सिस्टम शुरू हुआ।
  • 1879 में भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत हुई।
  • 1991 में भारत में पहली बार ‘नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया गया।
  • 2017 में भारत में वस्तु एवं सेवा कर यानी GST लागू किया गया।

——————————

ये खबर भी पढ़ें..

अब देशभर में कहीं भी ट्रैक कर सकेंगे एम्बुलेंस:इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने संन्यास का ऐलान किया, 30 जून के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||