UP TGT Result 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट आ गई है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 3539 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT)पदों की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. अब लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा.
TGT teachers, UP TGT Result 2026, UP TGT Result 2026 PDF: यूपी टीजीटी का रिजल्ट जारी.
UP TGT Result 2026: उत्तर प्रदेश में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने टीजीटी भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा. आयोग ने इसके लिए पूरा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है.
3539 पदों पर भर्तियां
यह भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2022 के तहत सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) के कुल 3539 पदों को भरने के लिए निकाली गई थी. इसकी लिखित परीक्षा 3 और 4 जून 2026 को आयोजित की गई थी. अब आयोग ने परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है.उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ.प्रशांत कुमार ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और तय समयसीमा के भीतर पूरी की जा रही है ताकि प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में जल्द से जल्द योग्य शिक्षकों की नियुक्ति हो सके.
वेबसाइट पर जारी हुई मेरिट लिस्ट
आयोग ने सफल उम्मीदवारों की विषयवार और श्रेणीवार शॉर्टलिस्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है. दस्तावेज सत्यापन के लिए रिक्त पदों के मुकाबले 1.5 गुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है.जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर मेरिट सूची में शामिल है वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में भाग ले सकेंगे हालांकि अंतिम चयन दस्तावेजों के सत्यापन और आयोग के नियमों के अनुसार ही होगा.
UP TGT Result 2026: ऐसे चेक करें
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं. वहां होमपेज पर दिए गए UP TGT Result 2026 लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रिजल्ट की पीडीएफ खुल जाएगी. अब Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें.यदि आपका रोल नंबर सूची में है तो आप अगले चरण के लिए सेलेक्ट माने जाएंगे. भविष्य के लिए रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.
रिजल्ट में दर्ज जानकारी जरूर जांच लें
रिजल्ट देखने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दर्ज सभी जानकारियां ध्यान से जांचनी चाहिए. यदि किसी प्रकार की गलती या विसंगति दिखाई देती है तो आयोग से आधिकारिक माध्यमों के जरिए तुरंत संपर्क करना चाहिए.
आज से डाउनलोड कर सकेंगे कॉल लेटर
आयोग ने बताया है कि दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित उम्मीदवार आज से यानी 1 जुलाई 2026 से अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे. इसके साथ ही आयोग की वेबसाइट पर शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आरक्षण प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने से जुड़े दिशा-निर्देश और लिंक भी उपलब्ध कराए जाएंगे.
9 जुलाई से शुरू होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- दस्तावेज सत्यापन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के 23, एलनगंज, प्रयागराज स्थित कार्यालय में होगा. अलग-अलग विषयों के लिए अलग-अलग तारीख तय की गई है.
- 9 जुलाई 2026 को संस्कृत विषय के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन होगा.
- 10 जुलाई को गणित विषय के उम्मीदवार बुलाए जाएंगे.
- 13 जुलाई को शारीरिक शिक्षा, संगीत, कृषि, उर्दू, गृह विज्ञान और वाणिज्य विषय का सत्यापन किया जाएगा.
- 14 जुलाई को हिन्दी विषय के अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांचे जाएंगे.
- 15 जुलाई को जीव विज्ञान और विज्ञान विषय का सत्यापन होगा.
- 16 जुलाई को अंग्रेजी विषय के उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा.
- 17 जुलाई 2026 को सामाजिक विज्ञान और कला विषय के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन पूरा किया जाएगा.
मूल दस्तावेज साथ लेकर पहुंचना होगा
आयोग ने सभी सफल उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अपने कॉल लेटर में दिए गए समय और तारीख के अनुसार सभी मूल दस्तावेजों के साथ दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित हों. यदि कोई अभ्यर्थी तय तारीख पर उपस्थित नहीं होता है तो उसके दावे पर आगे विचार नहीं किया जाएगा.आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम चयन परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा. इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी पर काम करते हैं. करीब 16 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय है. दै…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



