एक होती है फिल्म की कहानी और एक होती है फिल्म बनाने के पीछे की कहानी. अक्सर हम फिल्म देखते हैं. मगर हर मूवी को फिल्माने के पीछे भी एक कहानी होती है. फिल्ममेकिंग का ही एक किस्सा लेकर हम हाजिर है. जहां बात होगी एक हॉरर फिल्म की. जहां मेकर्स ने ‘असली चुड़ैल’ की चीख को शामिल किया गया था.
ये किस्सा है सुपरहिट फिल्म का. 24 साल पहले आई इस फिल्म के गाने हो या कहानी, सबकुछ दर्शकों को खूब पसंद आई थी. इस हॉरर फिल्म ने थिएटर में दर्शकों को डराकर रख दिया था. चलिए इस फिल्म के किस्से से रूबरू करवाते हैं.
हम बात कर रहे हैं 2002 में आई डरावनी फिल्म राज की. जिसमें बिपाशा बसु, डिनो मोरियो, मालिनी शर्मा, आशुतोष राणा से लेकर अली असगर जैसे सितारे नजर आए थे.
विक्रम भट्ट की फिल्म राज में एक खतरनाक आवाज ने भी लोगों को खूब डराया था. वो आवाज एक असली ‘चुड़ैल’ की थी. इस बारे में खुद मेकर्स ने एक बार बातचीत की थी. राज फिल्म में सीन्स के बीच-बीच में एक चीख सुनाई देती है. जो पूरे थिएटर में गूंजती थी. इस आवाज का कनेक्शन असली घटना से जुड़ा था.
Add News18 as
Preferred Source on Google
1998 में ‘सड़क’ फिल्म की शूटिंग चल रही थी. फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट उस फिल्म में देर रात काम कर रहे थे. तभी रात में उन्होंने एक डरावनी चीख सुनी. वह सुनते ही हैरान हो गए. इसके अलावा भी शूटिंग के दौरान कई अजीब घटनाएं हुई थी. किसी को भी कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर चल क्या रहा है.
जब सड़क फिल्म का लास्ट शेड्यूल चल रहा था तो वह एक सीन के लिए टॉप कैमरे से शूट कर रहे थे. उनके साथ उनका कैमरा मैन भी मौजूद था. दोनों मुंबई की ‘मुकेश मिल्स’ के टॉप पर थे. तभी अचानक पीछे से जोर से चीखने की आवाज आती है. दोनों शॉक्ड रह जाते हैं.
‘घोस्ट’ फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस में विक्रम भट्ट ने ये किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि पहले तो उन्हें लगा कि कोई मजाक कर रहा है. टीम के दो लोग हॉकी लेकर ऊपर की मंजिल तक देखने भी गए लेकिन कोई नहीं मिला.
उन्होंने ये भी बताया था कि ब्लिडिंग के चौकीदार ने बताया था कि मुकेश मील में एक बार भीषण आग लग गई थी. तभी 2-3 बजे के वक्त एक औरत के चीखने की आवाजें आती थी. विक्रम भट्ट ने तभी सोच लिया था कि इस डरावनी आवाज का इस्तेमाल वह अगली फिल्म में जरूर करेंगे.
तभी उन्होंने कई वॉइस आर्टिस्ट को बुलाया. कई लोगों को रिजेक्ट भी किया. वह चाहते थे कि चीख बिल्कुल उसी चुड़ैल की तरह हो. फिर आखिरकार उन्हें ऐसे 2 डबिंग आर्टिस्ट मिले जिनकी आवाज क्लब करके वैसी ही आवाज मिल गई. 5 करोड़ के बजट में बनी फिल्म राज बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



