NPS Health Scheme : पीएफआरडीए ने एनपीएस की एक नई स्कीम लॉन्च करने का ऐलान किया है. इस स्कीम का नाम होगा एनपीएस स्वास्थ्य योजना. इस योजना में जमा राशि का इस्तेमाल आप अपने मेडिकल खर्चों को उठाने के लिए कर सकते हैं.
पीएफआरडीए 2 महीने में एनपीएस हेल्थ स्कीम लॉन्च करने वाला है.
पीएफआरडीए के चेयरमैन एस. रमण ने बताया कि नियामक अगले 60-70 दिन में एनपीएस स्वास्थ्य पेंशन योजना शुरू करेगा. यह योजना स्वास्थ्य बीमा और पेंशन को एक साथ जोड़ने वाला उत्पाद होगी. एनपीएस स्वास्थ्य योजना का उद्देश्य चिकित्सा जरूरतों के लिए एक समर्पित पेंशन खाते की सुविधा उपलब्ध कराना है. इसके साथ एक ‘टॉप-अप’ स्वास्थ्य बीमा भी होगा जिसे पेंशन कोष, एनपीएस अंशधारकों की ओर से उपलब्ध कराएगा. उन्होंने कहा कि पेंशन कोष, टॉप-अप स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने के लिए बीमा कंपनियों के साथ साझेदारी करेंगे.
हेल्थ इंश्योरेंस के लिए कंपनी भी सेलेक्ट
रमन ने बताया कि इस योजना को हाल ही में निदेशक मंडल की बैठक में मंजूरी मिली है. हम इसे लगभग 60 से 70 दिन में शुरू कर सकेंगे. फिलहाल आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को पहले सेवा प्रदाता के रूप में जोड़ा गया है और जल्द ही अन्य कंपनियां भी इस योजना से जुड़ सकती हैं. उन्होंने कहा कि यह योजना एनपीएस के सभी वर्गों के अंशधारकों के लिए उपलब्ध होगी. योजना के तहत लागू शुल्क और प्रभार बहु-योजना ढांचे (एमएसएफ) के तहत होंगे और इन्हें पारदर्शी तरीके से सार्वजनिक किया जाएगा. इन शुल्कों में स्वास्थ्य लाभ प्रशासक (एचबीए) को देय शुल्क भी शामिल होगा.
कौन ले सकता है योजना का फायदा
एनपीएस स्वास्थ्य योजना का फायदा देश का कोई भी नागरिक उठा सकता है, जिसकी उम्र 18 से 70 साल के बीच है. यह एक तरह का स्वैच्छिक मॉडल है, जिसे लेना जरूरी नहीं है. अगर आप चाहें तो इसका फायदा उठा सकते हैं अथवा नहीं. इस योजना में शामिल होने के लिए 25 हजार के न्यूनतम योगदान के साथ शुरुआत की जा सकती है. इसमें शामिल होने के लिए सालाना शुल्क काफी कम होता है. सबसे अच्छी बात ये है कि आप सरकारी नौकरी करते हैं या प्राइवेट अथवा बिजनेस या फिर प्रोफेशनल हैं, सभी को इसमें शामिल होने का मौका मिलता है.
एनपीएस खाते से ट्रांसफर कर सकते हैं रकम
अगर आप प्राइवेट सेक्टर में काम करते हैं और आपकी उम्र 40 साल से ज्यादा हो चुकी है तो अपने मौजूदा एनपीएस खाते में जमा कुल राशि का करीब 30 फीसदी हिस्सा इस योजना में ट्रांसफर कर सकते हैं. इस योजना में जमा राशि से आप मेडिकल खर्च, ओपीडी और अस्पताल में भर्ती होने का खर्चा उठा सकते हैं. इन सभी खर्चों को उठाने के लिए आंशिक निकासी की जा सकती है.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



