प्रतापगढ़ के धरियावद क्षेत्र के दासगुड़ा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां खेत की बुआई के लिए जा रहा ट्रैक्टर अचानक असंतुलित होकर पुलिया से नीचे गिर गया. इस हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
हादसे की सूचना मिलते ही धरियावद पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी हजारीलाल मीणा पुलिस जाब्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और दोनों शवों को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उपजिला चिकित्सालय धरायवद की मोर्चरी में रखवाया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम की तैयारी की गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है.
जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया
घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक थावरचंद मीणा भी उप जिला चिकित्सालय पहुंचे. उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की. इस हादसे के बाद दासगुड़ा गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. एक ही परिवार के दो सदस्यों की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस दुखद घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं. प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पीड़ित परिवार को हरसंभव आर्थिक सहायता दी जाएगी.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



