Image Slider




संवाद न्यूज एजेंसी


नूंह। जिले में चलाए जा रहे विशेष वाहन तलाशी अभियान के तहत पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ-साथ चोरी के वाहनों का उपयोग करने वाले अपराधियों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में थाना शहर पुन्हाना पुलिस और एवीटी स्टाफ रोजकामेव की टीमों ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिलों सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि पुन्हाना शहर थाना में 27 जून को आकाश पुत्र बलवीर निवासी वार्ड नंबर-8, पुन्हाना द्वारा उसकी मोटरसाइकिल चोरी होने संबंधी शिकायत दी गई थी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अंसार उर्फ अंसी पुत्र सिराजुद्दीन निवासी लहरवाड़ी थाना पुन्हाना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

वहीं दूसरी ओर, 28 जून को एवीटी स्टाफ रोजकामेव द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान अखलाक पुत्र दीन मोहम्मद निवासी आकेड़ा को एक संदिग्ध मोटरसाइकिल के साथ काबू किया गया। मोटरसाइकिल पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। पुलिस द्वारा चेसिस और इंजन नंबर की जांच करने पर मोटरसाइकिल का वास्तविक नंबर पाया गया। जांच में सामने आया कि मोटरसाइकिल चोरी की है, जिसका मुकदमा थाना किशनगढ़, साउथ-वेस्ट दिल्ली में दर्ज है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे वाहन तलाशी अभियान के सही परिणाम सामने आ रहे हैं। अभियान के दौरान लगातार चोरी के वाहन बरामद हो रहे हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों और नाकों पर यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||