July 2026 Vrat Tyohar List: हिंदू धर्म में प्रत्येक माह का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है और जुलाई 2026 का महीना इस दृष्टि से बेहद खास महीना है। जुलाई 2026 का महीना भी कई प्रमुख व्रत, पर्व और धार्मिक आयोजनों से भरपूर रहेगा।ALSO READ: July Astrology 2026: 4 बड़े ग्रह गोचर बदलेंगे किस्मत, करियर-प्रेम और धन पर पड़ेगा बड़ा असर

इस माह में आषाढ़ और श्रावण जैसे अत्यंत पवित्र मास का संयोग बनने से भगवान विष्णु, शिव, जगन्नाथ, गुरु पूर्णिमा और देवशयनी एकादशी जैसे महत्वपूर्ण पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाए जाएंगे। यही समय चातुर्मास के आरंभ का भी होता है, जब साधु-संत एक स्थान पर रहकर साधना करते हैं और श्रद्धालु धर्म-कर्म, दान-पुण्य तथा पूजा-पाठ का विशेष महत्व मानते हैं।
यदि आप जुलाई 2026 के सभी व्रत एवं त्योहारों की सही तिथियां, शुभ अवसर, धार्मिक महत्व और पूजा से जुड़ी जानकारी जानना चाहते हैं, तो यह मासिक धार्मिक कैलेंडर आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। यहां आपको जुलाई 2026 व्रत एवं त्योहारों की पूरी सूची, प्रमुख पर्वों की तिथियां और उनसे जुड़े धार्मिक महत्व की जानकारी एक ही स्थान पर मिलेगी।

जुलाई 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की पूरी लिस्ट यहां पाठकों की सुविधा के लिए नीचे दी गई है:

तारीख (2026): दिन: व्रत / त्योहार

03 जुलाई: शुक्रवार- कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी
07 जुलाई: मंगलवार- कालाष्टमी
10 जुलाई: शुक्रवार- योगिनी एकादशी व्रत, भगवान विष्णु की आराधना एवं पापों से मुक्ति का विशेष व्रत। अवतार मेहेर बाबा मौन पर्व
12 जुलाई: रविवार- रवि प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, रोहिणी व्रत
14 जुलाई: मंगलवार- भौमवती अमावस्या, हलहारिणी आषाढ़ी अमावस्या, पितृ तर्पण, दान-पुण्य और स्नान का विशेष महत्व।
15 जुलाई: बुधवार- आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि प्रारंभ। मां दुर्गा की गुप्त साधना और तांत्रिक उपासना का विशेष समय।
16 जुलाई: गुरुवार- जगन्नाथ रथयात्रा, भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की विश्वप्रसिद्ध रथ यात्रा।
17 जुलाई: शुक्रवार- विनायक चतुर्थी, सूर्य कर्क संक्रांति (दक्षिणायन प्रारंभ)
21 जुलाई: मंगलवार- मासिक दुर्गाष्टमी, मां ताप्ती जयंती
23 जुलाई: गुरुवार- गुप्त नवरात्रि नवमी पूजन, भड़ली नवमी (शादी-विवाह, मांगलिक कार्यों का अबूझ मुहूर्त)
24 जुलाई: शुक्रवार- आशा दशमी व्रत
25 जुलाई: शनिवार- देवशयनी एकादशी व्रत, भगवान विष्णु की योगनिद्रा का समय और चातुर्मास का प्रारंभ
26 जुलाई: रविवार- रवि प्रदोष व्रत, वासुदेव, वामन द्वादशी
27 जुलाई: सोमवार- मंगला तेरस, विजया-पार्वती व्रत प्रारंभ
29 जुलाई: बुधवार- गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा, व्यास पूजा का दिन। महर्षि वेदव्यास एवं गुरुजनों के सम्मान का पावन पर्व।
30 जुलाई: गुरुवार- श्रावण (सावन) मास प्रारंभ, कांवड़ यात्रा शुरू।

इस महीने के कुछ खास आकर्षण:

देवशयनी एकादशी (25 जुलाई): इस दिन से भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं, जिसके साथ ही सभी तरह के मांगलिक कार्यों (जैसे शादी-ब्याह) पर रोक लग जाती है।
श्रावण मास (30 जुलाई): इस बार 30 जुलाई, गुरुवार से महादेव का प्रिय सावन का महीना शुरू हो रहा है, चारों तरफ बम-बम भोले की गूंज शुरू हो जाएगी। यह समय शिव भक्तों के लिए बेहद पवित्र माना जाता है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Monthly Horoscope July 2026: 12 राशियों के लिए क्या सौगात लेकर आ रहा है जुलाई 2026, जानें मासिक राशिफल

- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||