Ram Mandir Chanda Chori News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपितों से पुलिस जेल में पूछताछ करने की तैयारी कर रही है और इसके लिए पुलिस ने कोर्ट में अर्जी भी डाल दी है. कोर्ट की परमिशन मिलते ही पुलिस पूछताछ शुरू कर देगी. हालांकि साथ-साथ चंपत राय के भी बयान पुलिस ने दर्ज किए हैं.
राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर चंपत राय का बयान दर्ज.
हां ये मेरी गलती है- चंपत राय
चंपत राय ने अपने बयान में कहा कि मैंने एसआईटी को खुद शिकायत दी थी. उसी के आधार पर केस दर्ज हुआ. हां मेरी ये गलती है कि शिकायत करने में देरी की. अपनी तरफ से इंटर्नल जांच करते रहे. इसके अलावा चंपत राय ने यह भी बताया कि 5 जून का वो फुटेज जब अविनाश शुक्ला के घर ट्रस्ट के लोग गए थे और उसके घर से कैश रिकवर हुआ. वो ट्रस्ट को पहले पता चल गया था. वहीं जांचकर्ताओं का मानना है कि चंपत राय अच्छे एडमिनिस्ट्रेटर नहीं हैं. उनकी तरफ से लापरवाही हुई है.
कई सवालों पर चुप्पी साध गए चंपत राय
पुलिस चंपत राय, गोपाल राय और अनिल मिश्रा समेत ट्रस्ट के कई सदस्यों की फाइनेंशियल डिटेल्स जुटा रही है. सभी के बैंक अकाउंट्स और संपत्तियों की जांच भी जारी है. मीडिया रिपोर्ट्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पूछताछ में चंपत राय कई सवालों के जवाब नहीं दे पाए. इसके साथ ही पुलिस ने ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों सहित लगभग 70 लोगों को नोटिस जारी किए हैं.
चंपत राय से पुलिस ने पूछे कई सवाल
जांच में लगी पुलिस चढ़ावे के प्रबंधन, निगरानी व्यवस्था, कर्माचरियों की नियुक्ति और बैंकिंग प्रक्रिया की भी पड़ताल कर रही हैं. सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान चंपत राय से चढ़ावे के प्रबंधन की व्यवस्था, प्रशासनिक निर्णय, कर्मचारियों की जिम्मेदारी और शिकायतों के निस्तारण को लेकर कई सवाल पूछे गए थे.
About the Author
Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



