नई दिल्ली. इमरान हाशमी की फिल्म अवारापन साल 2007 में रिलीज हुई थी. इस मूवी के सभी गाने सुपरहिट साबित हुए थे. लेकिन इसका ‘तो फिर आओ’ गाने ने लोगों को दिलों को गहराई से छू लिया था. यह फिल्म इमरान हाशमी और श्रिया सरन के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है. फिल्म के इस बैकग्राउंड सॉन्ग में दोनों किरदारों के बीच के अधूरे प्यार, जुदाई और बेइंतहा दर्द को बेहद खूबसूरती और शिद्दत के साथ दिखाया गया है. इस गाने को पाकिस्तानी रॉक बैंड ‘जल’ के पूर्व मेंबर मुस्तफा जाहिद ने गाया था. उन्होंने अपनी रूहानी और भारी आवाज से इस गाने में जो दर्द पिरोया, उसने हर टूटे दिल को छू लिया. गाने का दिलकश संगीत प्रीतम ने तैयार किया था और इसके गहरे बोल सईद कादरी ने लिखे थे.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


