Image Slider




संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल। जिले के गांव औरंगाबाद स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को प्रशासन की ओर से रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर और पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही समाधान करेंगे। कार्यक्रम सायं 6 बजे से शुरू होगा, जिसमें ग्रामीण अपनी शिकायतें सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। प्रशासन की ओर से सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने स्टॉल लगाकर सरकार की अंत्योदय उत्थान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को उपलब्ध कराएं।

उपायुक्त ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी समस्याएं साझा करें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। यह रात्रि ठहराव कार्यक्रम ग्रामीण स्तर पर प्रशासनिक पहुंच को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||