Image Slider

मोदीनगर। आबिदपुर मानकी में आरोपियों ने टशनबाजी में चाचा भतीजे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने चाचा भतीजे को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


आबिदपुर मानकी गांव निवासी सायदा के अनुसार गांव निवासी कुछ दबंग टशनबाजी में उनसे रंजिश रखते हैं। मंगलवार रात उनका बेटा अनस अपने चाचा उमर के साथ किसी काम के लिए जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में आरोपी टशनबाजी में अनस और उमर को गाली गलौज करने लगा। अनस और उमर ने विरोध किया तो आरोपी आग बबूला हो गए और कॉल कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। आरोपियों ने अनस और उमर को लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा। ग्रामीणों के जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार दाउद, रिहान, फैजान और अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||