लखनऊ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस ट्रक से टकराई, 4 लोगों की हुई मौत, यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा
Image Slider
Last Updated:
Yamuna Expressway Road Accident: लखनऊ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में चार लोगों की अभी तक मौत हुई है. वहीं 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा हुआ है.
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा.
मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हो गया है. लखनऊ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस आगे खड़े ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. हादसे में 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. एक दर्जन लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं. मामूली रूप से घायल सवारियों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया. घायलों के अनुसार हादसे से पहले बस डगमगाई फिर ट्रक से जा टकराई. हादसे से आधा घंटे पहले एक्सप्रेसवे पर स्थित ढाबे पर भी बस रुकी थी. थाना राया क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 112 पर भीषण हादसा हो गया.
About the Author
Prashant RaiChief Sub EditorPrashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें