Last Updated:
Ireland head coach Heinrich malan steps down: हेनरिक मलान का मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट 2027 की शुरुआत तक चलने वाला था. हालांकि, भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 सीरीज जीतने के बाद उन्हें लगा कि इस्तीफा देने के लिए यह बिल्कुल सही समय है. इससे नए हेड कोच को अगस्त में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज का इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा. यह 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर की तैयारियों के लिहाज से आयरलैंड के एक अहम सीरीज होगी.
आयरलैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच कोच ने छोड़ा पद.
क्यों लिया मलान ने यह फैसला?
टीम के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर ग्रैम वेस्ट ने मलान के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों से 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर की तैयारियों को लेकर चर्चा चल रही थी. मलान ने खुद इस मोड़ पर पीछे हटने की इच्छा जताई ताकि नए कोच को अगस्त में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से ही टीम तैयार करने का पूरा समय मिल सके. वेस्ट ने मलान को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और संकट के समय में टीम को संभालने के लिए उनका धन्यवाद किया.
हेनरिक मलान ने हेड कोच पद से दिया इस्तीफा.
हेनरिक मलान का ऐतिहासिक सफर
साल 2022 में कोच का पद संभालने वाले हेनरिक मलान के मार्गदर्शन में आयरिश क्रिकेट ने सफलता की नई बुलंदियों को छुआ. उनके कार्यकाल में टीम ने लगातार तीन टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया. वह आयरलैंड क्रिकेट इतिहास की शुरुआती तीन टेस्ट मैच जीतों के सूत्रधार बने. मलान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का एक मजबूत और बड़ा पूल तैयार किया.
‘यह एक बेहद खास सफर था’- भावुक हुए मलान
अपने इस्तीफे के बाद मलान भावुक नजर आए. उन्होंने कहा, ‘इन खिलाड़ियों, स्टाफ और आयरिश क्रिकेट के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही. मैदान पर हम गर्व के साथ मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 वर्ल्ड कप जीत, अबू धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ पहली टेस्ट जीत, बेलफास्ट में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहली घरेलू टेस्ट जीत और भारत के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज जीत को याद कर सकते हैं. इसके अलावा हमने पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका जैसी दुनिया की शीर्ष टीमों को मात दी. हमारी साझा सोच पर भरोसा करने के लिए सभी का शुक्रिया. यह एक बेहद खास सफर था.’
About the Author
शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



