Image Slider

Ram Mandir Daan Chori: राम मंदिर चंदा गबन मामले में 8 आरोपियों की आज कोर्ट में पेशी होगी. पुलिस आठों आरोपियों की रिमांड लेने की कोशिश करेगी. बीते रविवार को दिनभर राम मंदिर के दान गबन मामले पर आरोपियों के घर पर पुलिस ने छापेमारी की. आरोपियों के घर से पुलिस को निवेश के प्रपत्र, महंगी ज्वेलरी और महंगे होम अप्लायंस मिले हैं. कुछ आरोपियों के घरों से पुलिस ने जमीन के दस्तावेज भी जब्त किए हैं. आज जांच का दायरा बढ़ सकता है. पुलिस अगर रिमांड लेने में होती है सफल तो कई सफेदपोशों के नाम भी आएंगे सामने. जमीन खरीद फरोख्त मामले में राम मंदिर ट्रस्ट के जमीन खरीदने में सहयोग देने वाले कई लोगों के नाम आ सकते हैं सामने. इसके अलावा कथित गबन और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर दायर की गई याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. याचिका में सीबीआई निगरानी में जांच की मांग की गई है. इसके अलावा हाईकोर्ट में भी दाखिल एक याचिका पर आज सुनवाई होगी. याचिका में CAG ऑडिट और स्वतंत्र जांच की मांग की गई है.

Ram Mandir Donation Theft Live: चंपत राय और अनिल मिश्रा को जारी होगी नोटिस

सूत्रों के मुताबिक चंदा चोरी मामले की जांच तेज हो गई है. पुलिस ने कई आरोपियों के परिजनों को हिरासत में लिया है. इसके अलावा राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, पूर्व सदस्य अनिल मिश्रा और गोपाल राव को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है. सभी के बयान दर्ज किए जाएंगे.

Ram Mandir Chori Live: टिन्नू और उसके भतीजों को पड़ोसियों ने बताया बेकसूर

टिन्नू और उनके भतीजे मनीष यादव के घर पुलिस ने छापेमारी की. इस कार्रवाई के बाद उनके परिजनों और पड़ोसियों ने आरोपों को पूरी तरह गलत बताते हुए इसे साजिश करार दिया है.

Ram Mandir Chori News Live: राम मंदिर चंदा चोरी पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान

राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि कोष में वहां गड़बड़ी है और कोषाध्यक्ष बरी है. पूरी तरह से प्रधानमंत्री का कार्यालय है. क्योंकि प्रधानमंत्री कार्यालय ने ही यह ट्रस्ट बनवाया. एक रुपया सरकारी खजाने से निकालकर ट्रस्ट बनाया गया. अपने आदमी उन्होंने चुन-चुन कर रखे. उन्हीं से निर्माण संचालन सबकुछ कराया. जितना गबन इसमें किया गया है. इस कैलिबर के लोग नही हैं, जिनके नाम FIR में लिखी गई है. इन्वेस्टिगेशन तो FIR के बाद शुरू होता है, तो ये तो इन्वेस्टिगेशन है नहीं. तो SIT कैसे बन गई. SIT होने के लिए इन्वेस्टिगेशन का होना जरूरी है. लेकिन खूब प्रचार किया कि SIT बन गई-SIT बन गई. आप ही का ट्रस्ट है. आपकी ही सरकार है, आपका ही मीडिया है. नृपेन्द्र मिश्रा जी जो सबसे बड़े अधिकारी हैं, उन्होंने बताया था कि SIT मुख्यमंत्री के निर्देश पर काम करेगी. मुख्यमंत्री के निर्देश पर कोई जांच कमेटी काम करती है.

Ram Mandir Chori Live: राम मंदिर चंदा चोरी पर अखिलेश यादव का बयान

संगम नगरी प्रयागराज के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि बीजेपी की निगाहें नेशन पर नहीं बल्कि डोनेशन पर है. उन्होंने कहा है कि जो लोग कहते थे नेशन फर्स्ट उनके लिए अब डोनेशन फर्स्ट हो गया है. अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी यह मानती है कि जिन लोगों ने आस्था और श्रद्धा से खिलवाड़ किया है. यह कभी कोई सोच नहीं सकता था. मर्यादा पुरुषोत्तम राम के मंदिर में इतना बड़ा सवाल खड़ा हो जाए. उन्होंने कहा कि राम मंदिर में चंदा घोटाले को लेकर बहुत सारे न्यूज़ चैनल भी सवाल पूछ रहे हैं.

Ayodhya Ram Mandir Chanda Chori Live: अयोध्या के संतों ने ट्रस्ट को भंग करने की मांग की

अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े कथित दान गबन मामले को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है. पुलिस की कार्रवाई के बाद अब संत समाज भी खुलकर सामने आ गया है. अयोध्या के कई संतों ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए ट्रस्ट को भंग कर नए सिरे से गठन की मांग की है. राम मंदिर से जुड़े कथित दान गबन मामले में पुलिस द्वारा आठ लोगों को जेल भेजे जाने के बाद अयोध्या के संत समाज में नाराज़गी देखने को मिल रही है. संतों का कहना है कि इस पूरे प्रकरण ने करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई है और मामले की निष्पक्ष जांच के साथ ट्रस्ट में व्यापक बदलाव की जरूरत है.

Ram Mandir Donation Theft Live: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपी के परिजनों ने बताया बेकसूर

राम मंदिर दान चोरी के आरोपी रमाशंकर मिश्रा के पिता और भाभी ने कहा कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है. गलत तरीके से रमाशंकर को फंसाया जा रहा है. वह पिछले दो से ढाई साल से घर से अलग किराये के कमरे में रह रहा था. 6-7 साल से राम मंदिर से जुड़ा हुआ था.

Ram Mandir Chori Champat Rai Live: चंदा चोरी के आरोपों पर बोले चंपत राय के परिजन

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट से चंपत राय के इस्तीफे के बाद बिजनौर के पैतृक गांव से चंपत राय के भाई और मित्रों ने कथित चंदा चोरी के आरोपों को गलत बताया है. चंपत राय के परिजनों ने कहा कि जिन्होंने राम मंदिर के लिए घर-परिवार और नौकरी छोड़ दी, उन पर आरोप निराधार.

Ram Mandir Chanda Chori News Live: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे अयोध्या के वकील

सूत्रों के मुताबिक आज अयोध्या कचेहरी में बार अध्यक्ष कालिका मिश्रा के अध्यक्षता में वकीलों की अहम बैठक होगी. बैठक में राम मंदिर में दान के पैसे की चोरी के आरोपियों के केस ना लड़ने पर वकील फैसला ले सकते हैं. कहा जा रहा है कि अयोध्या के वकील राम मंदिर में दान चोरी करने वाले आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे.

Ram Mandir Donation Theft Live: राम मंदिर दान चोरी के आरोपियों के घर से पुलिस को क्या मिला

अयोध्या राम मंदिर दान गबन मामले के आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी समाप्त हो गई है, जहां से भारी मात्रा में नकदी, लाखों की ज्वेलरी, लग्जरी सामान और निवेश के दस्तावेज मिले हैं. इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के परिजनों के साथ-साथ पड़ोसियों से भी पूछताछ की. साथ ही पुलिस ने परिजनों के डॉक्यूमेंट्स भी खंगाले हैं.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||