Image Slider




संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल।

जिला रेड क्रॉस सोसायटी एवं समाज कल्याण विभाग की ओर से शुक्रवार को बस स्टैंड परिसर में रोडवेज विभाग के चालक प्रशिक्षणार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को जीवनरक्षक सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) विधि की जानकारी दी गई तथा नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला रेड कॉस सोसायटी द्वारा शहर में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन उपायुक्त एवं प्रधान जिला रेड क्रॉस सोसायटी के निर्देश पर किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गुरूवार को शहर के विभिन्न सार्वजनिक और सामाजिक स्थलों पर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा नशा मुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया जाएगा। इसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा। जिला रेड क्रॉस सोसायटी की जिला प्रशिक्षण अधिकारी नीतू सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को सीपीआर देने की सही विधि का प्रशिक्षण दिया। वहीं समाज कल्याण विभाग के गजेंद्र ने सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाई और नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||