Image Slider

इंदिरापुरम। कनावनी गांव स्थित बंद घर चोर निजी सुरक्षाकर्मी की लाइसेंसी दोनाली बंदूक, कारतूस और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घर वापस आने पर उन्हें चारी का पता चला। मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस से की है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।


मूलरूप से एटा के गांव नगना कमले निवासी ओमसरन कनावनी में भीमराज नागर के मकान में किराये पर रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह विंडीकेट सिकिटी सोल्यूशन प्रा. लि. कंपनी में बतौर सुरक्षाकर्मी काम करते हैं। कुछ दिनों पहले उनके ताऊ का देहांत हो गया था। इसके कारण वह छह जून को तेरहवीं में शामिल होने के लिए पैतृक गांव गए थे। जब वह गांव से वापस आए तो उनके कमरे का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। कमरे में रखी लाइसेंसी दोनाली बंदूक, करतूस, साइकिल और एक पंखा गायब था। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||