Image Slider

होमखेलक्रिकेटकौन हैं महीका शर्मा जिससे हार्दिक पंड्या की दूसरी शादी की खबर आई सामने?

Last Updated:

Who is Mahieka Sharma:टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इंडियन प्रीमियर लीग के बाद एक बार फिर से चर्चा में हैं. उनकी दूसरी शादी को लकर लगातार खबर आ रही है. सोशल मीडिया पर महीका शर्मा के साथ नई तस्वीर ने हर किसी को सवाल करने पर मजबूर कर दिया है. फोटो में महीका सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं.

Zoom

कौन हैं महीका शर्मा जिससे हार्दिक पंड्या की दूसरी शादी की खबर आई सामने?

नई दिल्ली. क्या भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड महीका शर्मा से शादी कर ली है? सोशल मीडिया पर नई तस्वीर के सामने आने के बाद से ही ये सवाल हर किसी के मन में चल रहा है. कई यूजर्स का मानना है कि दोनों ने चुपचाप शादी कर ली है. ये कयास तब शुरू हुए जब हार्दिक और महीका की एक बुजुर्ग महिला के साथ तस्वीर वायरल हुई. इस तस्वीर में लोगों की नजर महीका के माथे पर लगे सिंदूर पर गई, जिसमें वह हार्दिक पंड्या के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. बुजुर्ग महिला को दोनों के हाथ थामे हुए देखा गया.

इस तस्वीर के सामने आने के बाद कई यूजर्स ने अंदाजा लगाया कि ये फोटो किसी निजी शादी या रस्म के बाद की हो सकती है. हालांकि हार्दिक या महीका की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रही हैं. फैंस का मानना है कि लंबे समय तक डेट करने के बाद अब दोनों ने अपने रिश्ते को अगला कदम दे दिया है. हार्दिक और महीका ने जिंदगी में एक शुरुआत की है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||