Image Slider

Last Updated:

Lucknow Latest News: उत्तर प्रदेश में अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित गबन और वित्तीय अनियमितताओं का मामला अब इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच पहुंच गया है. इस मामले में दाखिल जनहित याचिका (PIL) पर सोमवार को सुनवाई होनी है. याचिका में पूरे मामले की स्वतंत्र जांच और सीएजी से ऑडिट कराने की मांग की गई है.

राम मंदिर चोरी का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, कल होगी सुनवाई, क्या है मांग?Zoom

राम मंदिर दन चोरी मामला.

अयोध्या: राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान और चढ़ावे में कथित गबन और वित्तीय अनियमितताओं का मामला अब न्यायालय के सामने है. इस संबंध में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है, जिस पर सोमवार को सुनवाई होगी.

याचिका में कहा गया है कि मंदिर में आने वाले दान और चढ़ावे के प्रबंधन में वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं. इसलिए पूरे मामले की किसी स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मंदिर में प्राप्त धनराशि का सही तरीके से उपयोग हुआ है या नहीं.

इसके अलावा याचिकाकर्ता ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) से पूरे मामले का ऑडिट कराने की भी मांग की है. उनका कहना है कि मंदिर निधि के संचालन में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए. याचिका में अदालत से अनुरोध किया गया है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए उचित आदेश जारी करे.

याचिका में लगाए गए आरोपों के आधार पर यह भी कहा गया है कि श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान और चढ़ावे का हिसाब-किताब सार्वजनिक और पारदर्शी होना चाहिए, ताकि किसी भी तरह के संदेह की स्थिति न बने. फिलहाल यह मामला अदालत में विचाराधीन है. हाईकोर्ट ने अभी तक इस मामले में कोई फैसला नहीं दिया है और न ही याचिका में लगाए गए आरोपों की पुष्टि की है. अब सभी की नजर सोमवार को होने वाली सुनवाई पर रहेगी, जहां अदालत इस मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर फैसला कर सकती है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||