नई दिल्ली. मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और रियलिटी शो ‘लॉक अप’ फेम अंजलि अरोड़ा का म्यूजिक वीडियो ‘सजना है मुझे’ इंटरनेट पर वायरल है. यह गाना मूल रूप से 1973 की फिल्म ‘सौदागर’ के सदाबहार गाने का मॉडर्न रीमिक्स वर्जन है, जिसे मशहूर गायिका आशा भोसले ने गाया था. गाने के नए वर्जन में अंजलि अरोड़ा सिर्फ टॉवल पहनकर डांस करती दिख रही हैं, तो कभी बाथरूम में नहाते हुए नजर आ रही हैं. काजोल भी ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ फिल्म के गाने ‘जरा सा झूम लूं मैं’ गाने इस तरह टॉवल लपेटकर डांस करती नजर आई थीं. अंजलि अरोड़ा के इस रीमिक्स ट्रैक को अपनी सुरीली आवाज से सिंगर श्रुति राणे ने सजाया है. वीडियो में अंजलि अपने ग्लैम लुक, किलर डांस मूव्स और बेहतरीन एक्सप्रेशंस से दर्शकों का दिल जीतती दिख रही हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



