Image Slider

Last Updated:

Bareilly Railway Station Block: मुरादाबाद रेल मंडल के बरेली स्टेशन यार्ड में 5 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक आवश्यक मरम्मत कार्य के लिए 30 दिनों का ब्लॉक लिया जा रहा है. इस दौरान बरेली-दिल्ली एक्सप्रेस, बरेली-उज्जैन और लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि सीतापुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस देरी से चलेगी. हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए पद्मावत और अयोध्या कैंट एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़े जाएंगे. यात्रा से पहले प्रभावित ट्रेनों की पूरी लिस्ट जरूर चेक कर लें.

Bareilly Railway Station Block: अगर आप आने वाले दिनों में रेल यात्रा की योजना बना रहे हैं और आपका रूट उत्तर प्रदेश का बरेली स्टेशन है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. मुरादाबाद रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले बरेली स्टेशन के यार्ड में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते आगामी 5 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक (लगभग एक महीने) विशेष रेल ब्लॉक लिया जा रहा है. इस मेगा ब्लॉक के कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बाधित रहेगा और कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी. यात्रियों को परेशानी से बचने के लिए अपनी यात्रा शेड्यूल देखकर ही प्लान करने की सलाह दी गई है.

वॉशिंग लाइन की मरम्मत के कारण लिया जा रहा है 30 दिनों का ब्लॉक
मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) महेश यादव ने बताया कि बरेली स्टेशन पर रेलवे की वॉशिंग लाइन मौजूद है. वॉशिंग लाइन वह स्थान होता है, जहां ट्रेनों को ले जाकर उनका तकनीकी मेंटेनेंस (रखरखाव) किया जाता है. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों का पूरा एग्जामिनेशन यहीं होता है, जिसमें ट्रेन के निचले हिस्से और अंडर गियर को बारीकी से चेक किया जाता है.

सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतजामों को जांचने के बाद ही किसी ट्रेन को चलाने की अनुमति प्रदान की जाती है. सीनियर डीसीएम के मुताबिक, इसी वॉशिंग लाइन की मरम्मत का कार्य बेहद जरूरी हो गया है, जिसके कारण इन लाइनों को 30 दिनों के लिए ब्लॉक किया जा रहा है. इसी वजह से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा.

5 जुलाई से 3 अगस्त तक निरस्त रहने वाली ट्रेनों की सूची
रेलवे प्रशासन के अनुसार, मरम्मत कार्य के चलते बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन 11, 18, 25 जुलाई और 1 अगस्त को निरस्त रहेगी. इसके अलावा बरेली-उज्जैन एक्सप्रेस 8, 15, 22 और 29 जुलाई को तथा वापसी में उज्जैन-बरेली एक्सप्रेस 9, 16, 23 और 30 जुलाई को निरस्त रहेगी.

दैनिक यात्रियों को प्रभावित करते हुए बरेली-दिल्ली एक्सप्रेस और दिल्ली-बरेली एक्सप्रेस 5 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक पूरी तरह निरस्त रहेंगी. वहीं, 11 जुलाई को मुरादाबाद-बरेली (64178) और बरेली-मुरादाबाद (64177) पैसेंजर ट्रेनें भी निरस्त रहेंगी. इसके साथ ही, सीतापुर सिटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस (54351) अपने निर्धारित समय से 90 मिनट की देरी से संचालित होगी.

यात्रियों की राहत के लिए इन ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त स्लीपर कोच
एक तरफ जहां ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें निरस्त हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कुछ प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का फैसला किया है. इसके तहत:

अयोध्या कैंट-आनंद विहार (04213): 28 जून को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगा.
आनंद विहार-अयोध्या कैंट (04214): 29 जून को अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा.
प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस: 27 जून से 3 जुलाई तक अतिरिक्त कोच रहेगा.
दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस: 30 जून से 6 जुलाई तक अतिरिक्त कोच लगेगा.
अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस: 29 जून से 5 जुलाई तक अतिरिक्त कोच की सुविधा मिलेगी.
दिल्ली-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस: 28 जून से 4 जुलाई तक एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच के साथ चलेगी.

About the Author

authorimg

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||