Image Slider

Last Updated:

दिग्गज एक्ट्रेस बिंदु ने ‘कटी पतंग’, ‘अभिमान’, ‘जंजीर’ जैसी फिल्मों से नाम कमाया था. वे निगेटिव रोल में खूब हिट रहीं. लोगों को उनका तेज-तर्रार अंदाज फिल्मों में खूब भाया, मगर फिल्म ‘जोशीला’ में बिकिनी पहनने से इनकार कर दिया था. इसकी वजह से शूटिंग करीब दो घंटे रुकी रही थी. उन्होंने फिल्म ‘अर्जुन पंडित’ और संजीव कुमार से जुड़ी यादें भी बयां कीं. एक्ट्रेस बिंदु ने यह भी बताया कि संजीव कुमार क्यों उन्हें मां नहीं कह पा रहे थे.

नई दिल्ली: अगर आप हिंदी सिनेमा के दीवाने हैं, तो आप मशहूर एक्ट्रेस बिंदु से वाकिफ होंगे. उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में निगेटिव किरदार निभाकर दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी थी. उन्होंने अब अपनी यादों के पिटारे से फिल्म ‘जोशीला’ और ‘अर्जुन पंडित’ से जुड़े किस्से सुनाए. एक्ट्रेस ने बताया कि एक बार उन्होंने यश चोपड़ा की फिल्म ‘जोशीला’ की शूटिंग को लगभग दो घंटे तक रोक दिया था. उन्होंने यह भी बताया कि कैसे ‘अर्जुन पंडित’ फिल्म में संजीव कुमार को उन्हें ‘माँ’ कहने में मुश्किल हो रही थी.
(फोटो साभार: Instagram/YouTube@Videograb)

Bindu, actress Bindu, actress Bindu life story, actress Bindu movies, actress Bindu sanjeev kumar, dev anand bindu movie, arjun pandit movie trivia, joshila film trivia, बिंदु, देव आनंद बिंदु, बिंदु संजीव कुमार

बिंदु ने विक्की लालवानी से बात करते हुए अपने करियर के यादगार पलों का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि 1970 के दशक के हिंदी सिनेमा में कलाकारों के बीच कैसा तालमेल था. फिल्म ‘जोशीला’ की शूटिंग को याद करते हुए बिंदु ने बताया कि जब वह सेट पर पहुंचीं और उनसे एक सीन के लिए बिकिनी पहनने को कहा गया, तो वह हैरान रह गईं. वे बोलीं, ‘मैंने शूटिंग दो घंटे तक रोक दी क्योंकि मैं बिकिनी पहनने के लिए तैयार नहीं थी. बिकिनी तो बिकिनी ही होती है. मैंने यश जी से कहा- ‘प्लीज, आपने मुझे इस बारे में पहले कभी नहीं बताया.’ मुझे सेट पर पहुंचने के बाद ही पता चला.’ (फोटो साभार: Instagram@bombaybasanti)

Bindu, actress Bindu, actress Bindu life story, actress Bindu movies, actress Bindu sanjeev kumar, dev anand bindu movie, arjun pandit movie trivia, joshila film trivia, बिंदु, देव आनंद बिंदु, बिंदु संजीव कुमार

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने तुरंत अपने कॉस्ट्यूम डिजाइनर को बुलाया, जबकि पूरी यूनिट इंतजार करती रही. वे आगे बोलीं, ‘तब यश जी ने कहा- जितना हो सके पानी के अंदर ही रहना. हम उसी तरह शूट करेंगे और सिर्फ साइड और बैक के शॉट्स लेंगे. बेचारे देव आनंद जी बस चुपचाप बैठे रहे और कुछ नहीं कहा. शूटिंग लगभग दो घंटे तक रुकी रही. मैं सोचती रही कि वह क्या सोच रहे होंगे, लेकिन यश ने मुझे भरोसा दिलाया और कहा, ‘हम संभाल लेंगे. चिंता मत करो.’
(फोटो साभार: Instagram@bombaybasanti)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Bindu, actress Bindu, actress Bindu life story, actress Bindu movies, actress Bindu sanjeev kumar, dev anand bindu movie, arjun pandit movie trivia, joshila film trivia, बिंदु, देव आनंद बिंदु, बिंदु संजीव कुमार

यश चोपड़ा ने शुरू में सीन में बदलाव किया, ताकि बिंदु सहज महसूस कर सकें. बिंदु सीन को याद करते हुए कहती हैं, ‘उन्होंने मुझे पानी में उतारा, वहां से शॉट्स लिए और फिर सिर्फ साइड और पीछे से फिल्माया. बाद में मैंने सिनेमैटोग्राफर फाली मिस्त्री से पूछा कि यह कैसा लग रहा है. उन्होंने कहा, ‘चिंता मत करो, तुम अच्छी लग रही हो, अश्लील नहीं.’ फाली जी के ऐसा कहने पर मुझे तसल्ली हुई.’
(फोटो साभार: IMDb)

Bindu, actress Bindu, actress Bindu life story, actress Bindu movies, actress Bindu sanjeev kumar, dev anand bindu movie, arjun pandit movie trivia, joshila film trivia, बिंदु, देव आनंद बिंदु, बिंदु संजीव कुमार

1973 में रिलीज हुई फिल्म ‘जोशीला’ में देव आनंद, हेमा मालिनी, राखी और बिंदु ने काम किया था, जिसमें देव आनंद ने डबल रोल निभाया था. यह फिल्म अपने संगीत और बेहतरीन अभिनय के लिए याद की जाती है. बिंदु ने उस दौर के सभी बड़े सितारों के साथ काम किया था, जिनमें संजीव कुमार भी शामिल थे. उन्होंने दिग्गज एक्टर से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी सुनाया. यह उस वक्त की बात है, जब दोनों सितारे एक ही दिन में दो अलग-अलग फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे.

बिंदु ने बताया कि सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक उनकी शिफ्ट एक फिल्म के लिए थी, जिसमें वह और संजीव कुमार एक रोमांटिक गाना फिल्मा रहे थे. वे कहती हैं, ‘हम एक गाना शूट कर रहे थे जिसमें मैं संजीव कुमार को लुभाने की कोशिश कर रही थी.’ दोनों सितारों ने फिल्मिस्तान स्टूडियो में वह शेड्यूल पूरा करने के बाद फिल्म ‘अर्जुन पंडित’ की शूटिंग के लिए शाम को मोहन स्टूडियो पहुंचे. ‘अर्जुन पंडित’ में बिंदु ने अशोक कुमार की पत्नी का किरदार निभाया था, जबकि संजीव कुमार का किरदार अशोक कुमार को ‘बाबूजी’ और बिंदु को ‘मां’ कहकर बुलाता था. (फोटो साभार: Instagram@bombaybasanti)

Bindu, actress Bindu, actress Bindu life story, actress Bindu movies, actress Bindu sanjeev kumar, dev anand bindu movie, arjun pandit movie trivia, joshila film trivia, बिंदु, देव आनंद बिंदु, बिंदु संजीव कुमार

बिंदु याद करते हुए कहती हैं, ‘मैंने बिना मेकअप के एक साधारण सफेद साड़ी पहनी. सीन में अशोक कुमार को ‘बाबूजी’ और मुझे ‘मां’ कहना था. वह अंदर आए, हंसे और चले गए क्योंकि ‘मां’ शब्द उनके मुंह से निकल ही नहीं रहा था.’ डायरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी ने तुरंत भांप लिया कि कुछ गड़बड़ है और संजीव कुमार से पूछा कि क्या हुआ.
(फोटो साभार: IMDb)

एक्टर संजीव कुमार के जवाब ने सेट पर मौजूद सभी लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया. वे बोले, ‘सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक वह मुझे लुभा रही थीं और अब आप मुझसे उन्हें ‘मां’ कहने के लिए कह रहे हैं?’ बिंदु ने बताया कि आखिरकार संजीव कुमार ने डायलॉग बोल दिया और शॉट पूरा होने के बाद कास्ट और क्रू हंसी से लोटपोट हो गए. फिल्म ‘अर्जुन पंडित’ में बिंदु के अभिनय के लिए उन्हें ‘बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस’ का फिल्मफेयर नॉमिनेशन मिला, जबकि संजीव कुमार ने ‘बेस्ट एक्टर’ का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता. (फोटो साभार: Instagram@manav.manglani)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||