Last Updated:
तेलंगाना के नलगोंडा में एक व्यक्ति ने इंटरनेट पर हत्या का वीडियो देखकर रिश्तेदार मोहम्मद सुल्तान और उसके परिवार के 3 सदस्यों की चाकू से हत्या कर दी. इसके बाद रुपए, जेवर और जमीन के कागज लेकर फरार हो गया. पुलिस ने इस मामले में असलम समेत 4 को पकड़ लिया है.इस मामले में 2 आरोपी फरार है. पुलिस तलाश कर रही है.
रिश्तेदार ने पति-पत्नी और दो बच्चों की चाकू मारकर हत्या की.
नलगोंडा(हैदराबाद). तेलंगाना के नलगोंडा जिले में एक व्यक्ति ने पहले हत्या करने का और पुलिस को चकमा देने का तरीका जानने के लिए इंटरनेट पर वीडियो देखा. जिससे वारदात को अंजाम देने के बाद बचा जा सके. इसके बाद एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी. ये सभी आरोपी के रिश्तदार थे. पुलिस के अनुसार दो करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति, कर्ज और रंजिश की वजह से वारदात को अंजाम दिया गया.
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार 22 जून को पड़ोसियों ने एक घर से बदबू आने की सूचना पुलिस को दी. जब इसकी जानकारी हुई. दरवाजा तोड़कर पर घर के अंदर मोहम्मद सुल्तान, उनकी पत्नी हसीना, बेटे मुजम्मिल और बेटी अफसरा के सड़े-गले शव मिले. शव चादरों में लिपटे हुए थे और घर को बाहर से बंद कर दिया गया था, जिससे घटना पता जल्दी न चल सके. पुलिस का कहना है कि हत्याएं करीब चार दिन पहले की गई थीं.
दोबारा कर्ज न देने से गुस्से में था
एसपी शरत चंद्र पवार ने बताया कि मुख्य आरोपी सैयद असलम हैदराबाद में कार चालाता है. वो आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान था. उसने पहले पत्नी की मौसी हसीना से एक लाख रुपये उधार लिए थे. बाद में नई कार खरीदने के लिए उसने फिर एक लाख रुपये और मांगे, लेकिन हसीना ने देने से इनकार कर दिया. आरोप है कि उन्होंने पुराने कर्ज पर ब्याज नहीं चुकाने पर असलम का मजाक भी उड़ाया था.
पत्नी ने हत्या के लिए उकसाया
पुलिस के अनुसार असलम पहले भी हसीना के घर से जमीन के दस्तावेज चुराने की कोशिश कर चुका था, लेकिन सफल नहीं हुआ. इसके बाद उसने पूरे परिवार की हत्या की साजिश रची. जांच में यह भी सामने आया कि उसकी पत्नी तबस्सुम भी हसीना से नाराज थी और उसने असलम को वारदात के लिए उकसाया था.
विरोध करने पर बेटे को 16 बार चाकू मारा
पुलिस का कहना है कि 19 जून की तड़के असलम घर पहुंचा और सबसे पहले हसीना पर चाकू से हमला किया. इसके बाद उसने सुल्तान और दोनों बच्चों की भी हत्या कर दी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सुल्तान के शरीर पर छह, हसीना पर सात, बेटी अफसरा पर नौ और बेटे मुजम्मिल पर 16 चाकू के घाव मिले. पुलिस का मानना है कि मुजम्मिल ने विरोध किया था, इसलिए उस पर सबसे अधिक वार किए गए.
गहने गिरवी रखकर रुपए लिए
हत्या के बाद आरोपी नकदी, सोने के गहने और संपत्ति के कागज लेकर कार से फरार हो गया. बाद में उन्होंने चोरी के गहने गिरवी रखकर 5.30 लाख रुपये भी ले लिए थे.
पुलिस ने चार को पकड़ा
पुलिस ने इस मामले में सैयद असलम, तबस्सुम, मोहम्मद सोहेल और हेमंत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से तीन लाख रुपये नकद, सोने के गहने, हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार, खून से सने कपड़े, मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की गई है. वहीं, दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



