साल 2026 फिल्मों के लिए बेहद शानदार साबित हुआ है. अभी आधा ही साला बीता है लेकिन कई फिल्मों ने दुनियाभर में बंपर कमाई की है. जहां इन 6 महीनों में कई बड़ी बजट फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर राज किया. वहीं दूसरी तरफ चुपके से आई एक कम बजट फिल्म ने बंपर कमाई कर सबको हैरान कर दिया.
नई दिल्ली. हर साल कई बड़ी बजट की फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन उनमें से हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल नहीं कर पाती. वहीं, कुछ छोटी फिल्में ऐसी भी होती हैं जो अपनी दमदार कहानी और शानदार प्रेजेंटेशन के दम पर दुनियाभर के दर्शकों का दिल जीत लेती हैं. ऐसी ही एक फिल्म ‘ऑब्सेशन’ है.
कम बजट फिल्म ‘ऑब्सेशन’ ने दर्शकों के दिल और दिमाग पर कब्जा कर लिया है. मुट्ठी भर बजट से बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के साथ दर्शकों के दिलों पर राज किया है. करी बार्कर के निर्देशन में बनी यह सुपरनैचुरल साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म शुरुआत में ज्यादा चर्चा में नहीं थी लेकिन इसे क्रिटिसिज्म का जबरदस्त फायदा मिला.
क्रिटिक्स और फैंस ने ‘ऑब्सेशन’ को खूब सराहा है. धीरे-धीरे फिल्म को लेकर बज बढ़ने लगा और कमाई आसमान छूने लगी. लगभग 7 करोड़ रुपये यानी करीब 750,000 डॉलर की लागत से बनी फिल्म ने 10 हजार प्रतिशत मुनाफा कमा लिया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इतने सीमित बजट के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया और कई बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया. यही वजह है कि इसे हाल के समय की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट फिल्मों में गिना जा रहा है.
सिनेमाघरों में धाक जमाने के बाद अब रूह कंपाने वाली ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. 30 जून से फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद होगी. दर्शक इस फिल्म को अमेज़न प्राइम वीडियो, एप्पल टीवी, फैंडैंगो एट होम और अन्य प्रीमियम वीडियो-ऑन-डिमांड (VOD) प्लेटफॉर्म्स के जरिए देख सकेंगे.
बता दें कि ऊपर दिए गए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म 30 जून से रेंट पर लेने के लिए उपलब्ध है. आप इसको सिर्फ सब्सक्रिप्शन के जरिए नहीं देख सकते हैं. सब्सक्रिप्शन के जरिए देखने के लिए अभी आपको और इंतजार करना होगा.
फिल्म ‘ऑब्सेशन’ ने बॉक्स ऑफिस पर 750 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. फिल्म ने लागत से 100 गुना से ज्यादा की कमाई की है. वहीं मुनाफे की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने 10000% मुनाफा कमा लिया है.
कमाई के मामले में ‘ऑब्सेशन’ ने कई बॉलीवुड फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. धुरंधर के धमाके के बाद अब इस हॉरर फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



