‘यादें’ के 25 साल हुए पूरे, बने थे 3 बेटियों के पिता, शेयर किया वीडियो
Image Slider
Last Updated:
जैकी श्रॉफ, ऋतिक रोशन और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म यादें के 25 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर जैकी ने एक नोट शेयर किया. इसके अलावा उन्होंने आरडी बर्मन की बर्थ एनिवर्सरी पर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे.
‘यादें’ के 25 साल पूरे हो गए हैं. (यूट्यूब थंबनैल)
मुंबई. दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ ने शनिवार को संगीत की दुनिया के दिग्गज आर.डी. बर्मन को उनकी 87वीं बर्थ एनिवर्सरी पर श्रद्धांजलि दी. इसके साथ ही जैकी अपनी फिल्म ‘यादें’ के 25 साल पूरे होने पर खुशी भी जताई. उनकी इस फिल्म की सिल्वर जुबली हो गई है. जैकी ने हिंदी फिल्म म्युजिक इंडस्ट्री के सबसे महान और सफल म्यूजिक डायरेक्टर आरडी बर्मन की सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की. उन्होंने तस्वीर के बैकग्राउंड में ‘ये सफर’ गाना लगाया.
जैकी श्रॉफ ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “आरडी बर्मन जी. हमेशा हमारे दिलों में (27 जून 1939 – 4 जनवरी 1994).” आरडी बर्मन ने 331 फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया. उन्होंने किशोर कुमार, लता मंगेशकर, आशा भोसले और मोहम्मद रफी जैसे महान गायकों के साथ अपना मुख्य काम किया. उन्होंने मजरूह सुल्तानपुरी, आनंद बख्शी और गुलजार जैसे गीतकारों के साथ भी काफी काम किया, जिनके साथ उन्होंने अपने करियर के कुछ सबसे यादगार गाने बनाए.