Image Slider

Last Updated:

भूतेश्वर से एसबीआई चौराहे की ओर जाने वाले सभी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है. टैंक चौराहे से एसबीआई की ओर आने वाले वाहनों को भी रेलवे पुल से पहले रोक दिया है. बैरियर लगाकर रूट डायवर्जन का संकेत लोगों को दिया जा रहा है. लोकल 18 की टीम ने जब भूतेश्वर नए बस स्टैंड से ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर यहां के हालातो को दिखाया. रूट डायवर्जन कि उस पूरी प्रक्रिया को बताते हुए लोगों को इधर ना जाने की अपील भी की. टैंक चौराहे से एसबीआई की ओर आने वाले सभी वाहनों को बैरियर लगाकर शौक अड्डे या के आर डिग्री कॉलेज की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है.

मथुरा: यूपी के मथुरा के नये बस स्टैंड से होकर गुजरने वाली रेलवे लाइन का कार्य प्रगति पर है. नये बस स्टैंड से आर्मी एरिया, धोली प्याऊ एवं अन्य मार्गो को बंद कार दिया गया है. वहीं रुट भी डायवर्जन किया गया है. अगर आप नये बस स्टैंड को ओर जा रहे हैं तो आप पहले ख़बर पढ़ लें. उत्तर मध्य रेलवे का कार्य मथुरा-मौरा लाइन का कार्य चल रहा है.

उत्तर मध्य रेलवे के द्वारा मथुरा से मौरा के लिए रेलवे लाइन डाली जा रही है. रेलवे लाइन का कार्य तेजी से प्रगति पर है. सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी इस रेलवे लाइन को डालने में लगे हुए हैं. मथुरा के भूतेश्वर नये बस स्टैंड से होकर गुजरने वाली मथुरा मौरा रेलवे लाइन का कार्य तेजी से चल रहा है.

जान लें रूट डायवर्जन

भूतेश्वर से एसबीआई चौराहे की ओर जाने वाले सभी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है. टैंक चौराहे से एसबीआई की ओर आने वाले वाहनों को भी रेलवे पुल से पहले रोक दिया है. बैरियर लगाकर रूट डायवर्जन का संकेत लोगों को दिया जा रहा है. लोकल 18 की टीम ने जब भूतेश्वर नए बस स्टैंड से ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर यहां के हालातो को दिखाया. रूट डायवर्जन कि उस पूरी प्रक्रिया को बताते हुए लोगों को इधर ना जाने की अपील भी की. टैंक चौराहे से एसबीआई की ओर आने वाले सभी वाहनों को बैरियर लगाकर शौक अड्डे या के आर डिग्री कॉलेज की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है. जो व्यक्ति नए बस स्टैंड की ओर जाना चाहते हैं और वह एसबीआई चौराहे से होकर जाते हैं, तो उन्हें रूट डायवर्जन होने के कारण के आर डिग्री कॉलेज होते हुए भूतेश्वर पहुंचना होगा. यहां से नए बस स्टैंड के लिए लोग भूतेश्वर नए बस स्टैंड मार्ग पर चलकर नई बस स्टैंड पहुंच सकते हैं.

भूतेश्वर से के आर डिग्री कॉलेज होकर एसबीआई चौराहा का रास्ता

जो व्यक्ति मथुरा के जिलाधिकारी कार्यालय की तरफ जा रहे हैं, तो उन्हें भी रूट डायवर्जन कि उस प्रक्रिया से गुजरना होगा. भूतेश्वर से के आर डिग्री कॉलेज होकर एसबीआई चौराहे पहुंचने के बाद लेफ्ट लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच सकते हैं. रेलवे लाइन का कार्य प्रगति पर होने के कारण लोगों को बैरियर पर उतरा जा रहा है. लोग पैदल चलकर अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं. रेलवे लाइन का कार्य प्रगति पर होने के कारण रास्ता बंद है और लोग जाम में फंस सकते हैं. कई दिनों के लिए रास्ते को बंद किया गया है. रेलवे लाइन के साथ-साथ नए बस स्टैंड पुल के नीचे सड़क निर्माण कार्य भी चल रहा है.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||