Image Slider

Last Updated:

पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान माटकी झरौली के द्वारा समय-समय पर विभिन्न तरह के निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. जिसमें गांव, देहात और शहर से जुड़े गरीब लोगों को आत्मनिर्भर बनाने और उनको अच्छे रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाता है. उसी के तहत इस बार 10 जुलाई से 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन और उससे विभिन्न तरह के प्रोडक्ट बनाने सहित मार्केटिंग की पूरी जानकारी दी जाएगी. ट्रेनिंग के साथ ही खाने-पीने, रहने की व्यवस्था भी निशुल्क रहेगी और अगर कोई व्यक्ति इस निशुल्क प्रशिक्षण में भाग लेना चाहता है तो उसको पहले आवेदन करना होगा, क्योंकि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ही शुरू के 30 व्यक्तियों को ही इसमें शामिल किया जाएगा.

ख़बरें फटाफट

सहारनपुर: मशरूम का उत्पादन करने की सोच रहे युवाओं के लिए मशरूम उत्पादन का निशुल्क प्रशिक्षण जल्द शुरू होने जा रहा है. जहां पर मशरूम उत्पादन की ट्रेनिंग देने के साथ ही मशरूम से विभिन्न तरह के प्रोडक्ट बनाने और इसकी मार्केटिंग के गुर भी सिखाए जाएंगे. आपको बता दे कि पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान माटकी झरौली के द्वारा समय-समय पर विभिन्न तरह के निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. जिसमें गांव, देहात और शहर से जुड़े गरीब लोगों को आत्मनिर्भर बनाने और उनको अच्छे रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाता है.

10 जुलाई से होगा शुरू

उसी के तहत इस बार 10 जुलाई से 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन और उससे विभिन्न तरह के प्रोडक्ट बनाने सहित मार्केटिंग की पूरी जानकारी दी जाएगी. ट्रेनिंग के साथ ही खाने-पीने, रहने की व्यवस्था भी निशुल्क रहेगी और अगर कोई व्यक्ति इस निशुल्क प्रशिक्षण में भाग लेना चाहता है तो उसको पहले आवेदन करना होगा, क्योंकि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ही शुरू के 30 व्यक्तियों को ही इसमें शामिल किया जाएगा. आवेदक्कर्ता आवेदन करने के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम का इस्तेमाल कर सकता है. वह संस्थान में पहुंचकर भी आवेदन कर सकता है जबकि दिए गए मोबाइल नंबर 7017260488 पर अपने डॉक्यूमेंट भेज कर भी आवेदन कर सकता है.

उत्पादन से लेकर प्रशिक्षण तक सारी ट्रेनिंग फ्री

PNB RSETI से अमित कुमार चौबे ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि हमारा एक 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण 10 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. जिसमें मशरूम उत्पादन को ध्यान में रखते हुए उसी मशरूम से हम क्या-क्या प्रोडक्ट बना सकते हैं, उन सभी का प्रशिक्षण दिया जाएगा. अक्सर देखा जाता है कि केवल उत्पादन से संबंधित ही प्रशिक्षण दिया जाता है लेकिन उत्पादन के बाद मार्केट ना हो पाना और उसकी बिक्री ना हो पाना भी उस प्रशिक्षण लेने वाले व्यक्ति को भारी नुकसान होता है. प्रशिक्षण के दौरान बताया जाएगा कि इस मशरूम से अचार, पापड़ और कौन-कौन सी प्रोडक्ट बनाएं जा सकते है और उनको मार्केट में सेल किया जा सकता है. साथ ही इसकी पैकेजिंग कैसे की जाती है जिससे की यह खराब ना हो इसलिए इस प्रशिक्षण को एक्सपर्ट विशेषज्ञों के द्वारा कराया जाता है. इसके साथ ही अगर कोई व्यक्ति लोन लेकर अपने व्यवसाय को बढ़ाना चाहता है तो सरकार की विभिन्न योजनाएं संचालित है उन योजनाओं के माध्यम से लोन उसकी व्यवस्था भी कराई जाती है.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||