Image Slider

Last Updated:

साल 1991 बॉलीवुड के इतिहास का एक सुनहरा दौर था, जिसकी गूंज ने पूरे बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया था. इस साल 5 कल्ट और ब्लॉकबस्टर फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने कमाई के सारे पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए. अजय देवगन के मशहूर दो-बाइक स्टंट और धमाकेदार डेब्यू के लिए याद किया जाता है. वहीं इसने बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सुपरस्टार दिलीप कुमार और राज कुमार को 32 साल के अलगाव के बाद बड़े पर्दे पर एक साथ लाकर इतिहास भी रच दिया.

नई दिल्ली. बॉलीवुड का इतिहास काफी उतार-चढ़ावों से भरा रहा है, लेकिन साल 1991 को ट्रेड पंडित आज भी एक कल्ट मील का पत्थर मानते हैं. यह वो दौर था जब रोमांस, एक्शन, पारिवारिक ड्रामा और स्टार-पावर का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की लंबी कतारें लगा दी थीं. इस साल रिलीज हुई टॉप-5 फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड खंगालें, तो समझ आता है कि कंटेंट और म्यूजिक के दम पर कैसे बॉक्स ऑफिस को पूरी तरह से मुट्ठी में किया जा सकता है. इसी साल अजय देवगन जैसा एक नया एक्शन स्टार मिला, तो वहीं तीन दशकों से एक-दूसरे से बात न करने वाले दो महानायकों का महा-मिलन भी इसी दौर की देन था.

Highest Grossing Bollywood Films 1991, Saajan Salman Khan Sanjay Dutt Blockbuster, Saudagar Dilip Kumar Raaj Kumar 32 Years Clash, Phool Aur Kaante Ajay Devgn Debut, Hum Movie Amitabh Bachchan 1991 Collection, 1991 बॉलीवुड सुपरहिट फिल्में लिस्ट, साजन फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, दिलीप कुमार राज कुमार सौदागर 32 साल बाद, अजय देवगन फूल और कांटे डेब्यू, अमिताभ बच्चन हम रजनीकांत गोविंदा

1. साजन: 30 अगस्त 1991 को जब निर्देशक लॉरेंस डिसूजा की फिल्म ‘साजन’ रिलीज हुई, तो इसने देश में रोमांस और संगीत की एक नई लहर पैदा कर दी. संजय दत्त (अमन), सलमान खान (आकाश) और माधुरी दीक्षित (पूजा) की इस लव-ट्रायंगल स्टोरी ने युवाओं के दिलों को छू लिया. फिल्म में संजय दत्त के संजीदा अभिनय और सलमान के चुलबुले अंदाज की जुगलबंदी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. नदीम-श्रवण का संगीत इस फिल्म की सबसे बड़ी रीढ़ की हड्डी साबित हुआ- ‘देखा है पहली बार’, ‘जियें तो जियें कैसे’ और ‘तुझसे मिलने की तमन्ना है’ जैसे गाने हर गली-मोहल्ले में गूंज रहे थे. लगभग 18 करोड़ रुपये के छप्परफाड़ कलेक्शन के साथ यह फिल्म साल 1991 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली नंबर वन फिल्म बनी.

Highest Grossing Bollywood Films 1991, Saajan Salman Khan Sanjay Dutt Blockbuster, Saudagar Dilip Kumar Raaj Kumar 32 Years Clash, Phool Aur Kaante Ajay Devgn Debut, Hum Movie Amitabh Bachchan 1991 Collection, 1991 बॉलीवुड सुपरहिट फिल्में लिस्ट, साजन फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, दिलीप कुमार राज कुमार सौदागर 32 साल बाद, अजय देवगन फूल और कांटे डेब्यू, अमिताभ बच्चन हम रजनीकांत गोविंदा

2. हम: 25 जनवरी 1991 को रिलीज हुई निर्देशक मुकुल एस आनंद की फिल्म ‘हम’ एक मुकम्मल कमर्शियल एंटरटेनर थी. इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी अविश्वसनीय स्टारकास्ट थी, जिसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ साउथ के थलाइवा रजनीकांत और कल्ट कॉमेडी किंग गोविंदा भाइयों के किरदार में नजर आए थे. फिल्म का गाना ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ इस कदर ब्लॉकबस्टर हुआ कि थिएटर्स में स्क्रीन पर सिक्के बरसने लगे थे. अमिताभ बच्चन का अवतार दर्शकों के सिर चढ़कर बोला. यह फिल्म 16.8 करोड़ की कमाई के साथ उस साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Highest Grossing Bollywood Films 1991, Saajan Salman Khan Sanjay Dutt Blockbuster, Saudagar Dilip Kumar Raaj Kumar 32 Years Clash, Phool Aur Kaante Ajay Devgn Debut, Hum Movie Amitabh Bachchan 1991 Collection, 1991 बॉलीवुड सुपरहिट फिल्में लिस्ट, साजन फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, दिलीप कुमार राज कुमार सौदागर 32 साल बाद, अजय देवगन फूल और कांटे डेब्यू, अमिताभ बच्चन हम रजनीकांत गोविंदा

3. सौदागर: 9 अगस्त 1991 को शोमैन सुभाष घई ने रुपहले पर्दे पर एक ऐसा चमत्कार कर दिखाया जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी. उन्होंने फिल्म ‘सौदागर’ के जरिए दिलीप कुमार (वीर सिंह) और राज कुमार (राजेश्वर सिंह) को एक साथ खड़ा कर दिया. दिलचस्प बात यह है कि साल 1959 में फिल्म ‘पैगाम’ में साथ काम करने के बाद दोनों के बीच एक गहरा मनमुटाव हो गया था. पूरे 32 साल (तीन दशक) तक दोनों ने किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया.

Highest Grossing Bollywood Films 1991, Saajan Salman Khan Sanjay Dutt Blockbuster, Saudagar Dilip Kumar Raaj Kumar 32 Years Clash, Phool Aur Kaante Ajay Devgn Debut, Hum Movie Amitabh Bachchan 1991 Collection, 1991 बॉलीवुड सुपरहिट फिल्में लिस्ट, साजन फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, दिलीप कुमार राज कुमार सौदागर 32 साल बाद, अजय देवगन फूल और कांटे डेब्यू, अमिताभ बच्चन हम रजनीकांत गोविंदा

सुभाष घई ने इस कड़वाहट को दोस्ती की अमर कहानी में बदला और ‘इमली का बूटा बेरी का पेड़’ जैसे गानों के साथ विवेक मुशरान और मनीषा कोइराला जैसे नए चेहरों को भी लॉन्च किया. दिलीप कुमार के भारी-भरकम डायलॉग्स और राज कुमार के ‘जानी’ वाले कड़क अंदाज के टकराव को देखने के लिए थिएटर्स में जनसैलाब उमड़ पड़ा. फिल्म ने 15.75 करोड़ का कलेक्शन कर साल की तीसरी सबसे बड़ी हिट का तमगा हासिल किया.

Highest Grossing Bollywood Films 1991, Saajan Salman Khan Sanjay Dutt Blockbuster, Saudagar Dilip Kumar Raaj Kumar 32 Years Clash, Phool Aur Kaante Ajay Devgn Debut, Hum Movie Amitabh Bachchan 1991 Collection, 1991 बॉलीवुड सुपरहिट फिल्में लिस्ट, साजन फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, दिलीप कुमार राज कुमार सौदागर 32 साल बाद, अजय देवगन फूल और कांटे डेब्यू, अमिताभ बच्चन हम रजनीकांत गोविंदा

4. योद्धा: 2 फरवरी 1991 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली निर्देशक राहुल रवैल की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘योद्धा’ ने भी टिकट खिड़की पर जमकर गदर मचाया था. फिल्म में सनी देओल और संजय दत्त की दो धाकड़ एक्शन हीरोज की जोड़ी एक साथ नजर आई थी, जबकि संगीता बिजलानी ने मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाई थी. कोर्ट-कचहरी, वकीलों की लड़ाई और ड्रग माफिया के खिलाफ जंग पर आधारित इस फिल्म के कड़क एक्शन सीन्स और सनी-संजू की ऑन-स्क्रीन टक्कर को मास ऑडियंस ने खूब सराहा. इस फिल्म ने 12.5 करोड़ के आसपास का शानदार बिजनेस किया और यह 1991 की चौथी सबसे सफल फिल्म बनी.

Highest Grossing Bollywood Films 1991, Saajan Salman Khan Sanjay Dutt Blockbuster, Saudagar Dilip Kumar Raaj Kumar 32 Years Clash, Phool Aur Kaante Ajay Devgn Debut, Hum Movie Amitabh Bachchan 1991 Collection, 1991 बॉलीवुड सुपरहिट फिल्में लिस्ट, साजन फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, दिलीप कुमार राज कुमार सौदागर 32 साल बाद, अजय देवगन फूल और कांटे डेब्यू, अमिताभ बच्चन हम रजनीकांत गोविंदा

5. फूल और कांटे: 22 नवंबर 1991 की तारीख को भला कोई फिल्मी कीड़ा कैसे भूल सकता है! इसी दिन निर्देशक कुक्कू कोहली की फिल्म ‘फूल और कांटे’ से वीरू देवगन के लाडले अजय देवगन ने बॉलीवुड में कदम रखा था. दो चलती हुई बाइकों पर पैर रखकर अजय देवगन की जो एंट्री हुई, उसने एक्शन सिनेमा की परिभाषा को हमेशा-कमेशा के लिए बदल दिया. फिल्म में रोमांस, एक्शन और पारिवारिक ड्रामा का बेहतरीन कॉकटेल था. अमरीश पुरी और अजय देवगन के बीच बाप-बेटे का टकराव फिल्म का मुख्य आकर्षण था. अपनी पहली ही फिल्म से 12 करोड़ का बिजनेस देकर अजय देवगन रातोंरात सुपरस्टार बन गए और यह फिल्म उस साल की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||