Last Updated:
Women’s T20 World Cup: इंग्लैंड की महिला टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में लगातार चौथी जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम ने 7 विकेट पर 186 रन बनाए. इसके बाद विरोधी टीम को महज 148 रन पर ही रोक दिया.
इंग्लैंड की टीम महिला टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंची
नई दिल्ली. आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड की मेजबानी कर रही इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर अपनी जगह सेमीफाइनल में पक्की कर ली है. लगातार चौथी जीत के साथ 8 अंक हासिल कर इंग्लिश टीम ने ये कमाल किया. इंग्लैंड ने डैनी वायट-हॉज ने 65 रन की पारी के दम पर 7 विकेट पर 186 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में जीत के रथ पर सवार वेस्टइंडीज की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 148 रन ही बना पाई और 38 रन से हार का सामना करना पड़ा.
वायट-हॉज टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं, उनके 193 रन हैं और औसत 65 है. वेस्टइंडीज ने अपने तीन लीग मैच लगातार जीते हैं लिहाज उसके पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका बना हुआ है. शनिवार को टीम अपने आखिरी ग्रुप मैच में आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी. इंग्लैंड ने 186 रन बनाए जो लॉर्ड्स में महिला टी20 का सबसे बड़ा स्कोर है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



