Image Slider

होमखेलक्रिकेटक्यों वैभव पर इंग्लैंड में ड्रेसिंग रूम के इस्तेमाल पर लगी रोक, क्या है नियम?

Last Updated:

Vaibhav Sooryavanshi separate changing room: आखिर क्यों इंग्लैंड के दौरे पर भारतीय टीम में पहली बार चुने गए वैभव सूर्यवंशी को सीनियर खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी. उनको अलग से चेंजिंग रूम दिए जाने का इंतजाम किया जा रहा है.

Zoom

नई दिल्ली.  महज 15 साल की उम्र में दुनिया भर के दिग्गज गेंदबाजों को बाउंड्री पार पहुंचा चुके युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अपने इंटरनेशनल डेब्यू के लिए तैयार हैं. आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उनका खेलना तय माना जा रहा है. इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी. चयनकर्ताओं ने उनको आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए टी20 टीम में चुना है. वैभव को इंग्लैंड के कानून की वजह से सीनियर खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी.

वैभव सूर्यवंशी इस हफ्ते के अंत में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में भारत की सीनियर टीम के लिए डेब्यू करने जा रहे हैं. आयरलैंड दौरे के बाद टीम इंडिया यूके जाएगी, जहां इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले ब्रिटिश मीडिया में खबर आई कि यूके के नियमों की वजह से वैभव को भारतीय ड्रेसिंग रूम में हर समय रहने की इजाजत नहीं होगी. उन्हें अपना अलग चेंजिंग रूम दिया जाएगा.

क्यों वैभव को मिलेगा अलग चेंजिंग रूम

शुरुआत में माना गया कि यह सब ईसीबी (ECB) और आईसीसी (ICC) के नियमों के तहत हो रहा है. अब इसको लेकर पता चला है कि वैभव के लिए अलग चेंजिंग रूम की जरूरत दरअसल यूके के कानूनों की वजह से है. आईसीसी का इसमें कोई दखल नहीं है, क्योंकि आईसीसी के पास U-16 खिलाड़ियों के लिए कोई तय नियम नहीं हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली यह सीरीज किसी आईसीसी इवेंट का हिस्सा नहीं, बल्कि एक द्विपक्षीय सीरीज है.

एक सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल को बताया, “सेफगार्डिंग रेगुलेशंस द्विपक्षीय सीरीज पर लागू नहीं होते. इंडिया बनाम इंग्लैंड सीरीज आईसीसी इवेंट नहीं है और U16 क्रिकेटरों के लिए कोई खास नियम नहीं हैं.”

इसी तरह के नियम आयरलैंड में भी लागू होंगे. बेलफास्ट में होने वाले दो टी20 इंटरनेशनल (26 और 28 जून) के लिए भी वैभव को अपना अलग चेंजिंग रूम दिया जाएगा. क्रिकेट आयरलैंड के प्रवक्ता ने कहा, “भारतीय टीम को पवेलियन में तीन अलग-अलग कमरे दिए गए हैं और सेफगार्डिंग कानूनों की जानकारी दे दी गई है. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी नियमों का पालन हो, लेकिन बीसीसीआई यूके कानूनों के मुताबिक ही सब कुछ मैनेज करेगा. हमारी प्रक्रियाएं और नीतियां यूके के बेस्ट प्रैक्टिस के अनुरूप हैं.”

इससे पहले द गार्जियन की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि आईसीसी और ईसीबी के प्रोटोकॉल के तहत 16 साल से कम उम्र के किसी भी खिलाड़ी को अलग सुविधा (सेपरेट फैसिलिटी) का इस्तेमाल करना होता है. इसी नियम के चलते इंग्लैंड के खिलाफ पांचों टी20 मैचों में हर वेन्यू पर वैभव को अपना अलग चेंजिंग रूम दिया जाएगा. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि मैच के दौरान और टीम मीटिंग्स के समय वैभव भारतीय ड्रेसिंग रूम में रह सकेंगे, लेकिन बाकी समय उन्हें ईसीबी द्वारा तय किए गए अपने निजी चेंजिंग रूम का ही इस्तेमाल करना होगा.

युवा खिलाड़ी के इर्द-गिर्द बढ़ता क्रेज बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए धमाकेदार प्रदर्शन के बाद घर-घर में पहचाने जाने लगे हैं. उन्होंने 776 रन बनाए, जिसके बाद उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए भी टीम में जगह मिली. इसके बाद उन्होंने श्रीलंका A और अफगानिस्तान A के साथ ट्राई सीरीज में इंडिया A की ओर से खेला.

फाइनल में उन्होंने श्रीलंका A के खिलाफ धुआंधार पारी खेलते हुए सिर्फ 11 गेंद में लिस्ट-A क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया. वैभव ने 29 गेंदों पर 94 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल थे. उनकी इस पारी की बदौलत तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया A टीम ने खिताब अपने नाम किया. इसी ट्राई सीरीज के दौरान ग्रुप मैच में श्रीलंका A के एक खिलाड़ी के साथ धक्का-मुक्की और बहस के चलते वैभव को उनके व्यवहार को लेकर आलोचना भी झेलनी पड़ी थी.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||