Image Slider

  • Hindi News
  • National
  • Kolkata Taratala Warehouse Dhaha | Several Trapped, Army Bachaav Abhiyan
कोलकाता5 मिनट पहलेलेखक: एजेंसी इनपुट्स के साथ शुभम बोस

  • कॉपी लिंक

हादसा तारातला इलाके में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर हुआ है।

दक्षिण कोलकाता के तारातला ट्रांसपोर्ट डिपो के पास बुधवार दोपहर 1.30 बजे निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक गिर गया। घटना में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। 50 से 55 लोगों के दबे होने की आशंका है। अधिकारियों के मुताबिक अभी 4 लोगों का रेस्क्यू किया गया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के वक्त गोदाम में कंक्रीट ढलाई का काम चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, रेस्क्यू में कोलकाता पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप, सिविल डिफेंस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज और सेना भी जुटी है।

मलबे और लोहे की रॉड को हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई है। गैस कटर से लोहे की छड़ों को काटा जा रहा है। मलबे में दबे मजदूरों-कर्मचारियों की चीखें भी सुनाई दे रही हैं, उनके जल्द से जल्द रेस्क्यू के प्रयास जारी हैं।

घटना की 11 तस्वीरें…

गोदाम का शेड गिरने की 2 तस्वीरें

घटना दोपहर करीब 1.30 बजे की है जब निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक गिर गया।

घटना दोपहर करीब 1.30 बजे की है जब निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक गिर गया।

गोदाम में लोहे की बड़ी पोल और टीन का शेड लगाया गया था।

गोदाम में लोहे की बड़ी पोल और टीन का शेड लगाया गया था।

रेस्क्यू की 4 तस्वीरें

शेड और मलबे में 50-55 लोगों के दबे होने की आशंका है जिनको रेस्क्यू किया जा रहा है।

शेड और मलबे में 50-55 लोगों के दबे होने की आशंका है जिनको रेस्क्यू किया जा रहा है।

शेड और गोदाम के मलबे में दबे लोगों को लोहे की पोल हटाकर ढूंढा जा रहा है।

शेड और गोदाम के मलबे में दबे लोगों को लोहे की पोल हटाकर ढूंढा जा रहा है।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग और रेस्क्यू टीम राहत बचाव कार्य में जुटी।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग और रेस्क्यू टीम राहत बचाव कार्य में जुटी।

पुलिस के साथ सेना की टीम भी रेस्क्यू कार्य में जुटी है।

पुलिस के साथ सेना की टीम भी रेस्क्यू कार्य में जुटी है।

हादसे में मृत-घायलों की 5 तस्वीरें

शेड एक शख्स के सिर पर गिर गया जिससे उसका सिर पूरी तरह दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शेड एक शख्स के सिर पर गिर गया जिससे उसका सिर पूरी तरह दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शेड और मलबे में दबने से कई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

शेड और मलबे में दबने से कई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

गोदाम के कुछ कर्मचारी लोहे की पोल के नीचे दबे हुए हैं जिन्हें बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

गोदाम के कुछ कर्मचारी लोहे की पोल के नीचे दबे हुए हैं जिन्हें बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

घायलों को स्ट्रेचर की मदद से एंबुलेंस तक ले जाया जा रहा है।

घायलों को स्ट्रेचर की मदद से एंबुलेंस तक ले जाया जा रहा है।

हादसे में घायल लोगों को अस्पताल भेजा जा रहा है।

हादसे में घायल लोगों को अस्पताल भेजा जा रहा है।

मैप में देखें घटना की जगह

राज्य सरकार ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1070, 8697981070 और 033-22143526/22535185 जारी किए हैं।

पिछले कुछ सालों में हुए निर्माण हादसे-

देश के अलग-अलग शहरों में निर्माणाधीन इमारतों और गोदामों के ढहने की घटनाओं में दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है। इनमें ज्यादातर मामलों में निर्माण नियमों की अनदेखी, घटिया सामग्री और इंजीनियरिंग खामियां सामने आईं।

मार्च 2024, कोलकाता: गार्डन रीच इलाके में पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने से 12 लोगों की मौत हुई थी। जांच में बिना मंजूरी निर्माण और नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई थी।

जुलाई 2023, ठाणे (महाराष्ट्र): निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिरने से 7 मजदूरों की मौत और कई घायल हुए थे।

जून 2023, मुंबई: बांद्रा में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरने से कई मजदूर घायल हुए थे।

सितंबर 2022, अहमदाबाद: निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा ढहने से मजदूर मलबे में दब गए थे।

2016, कोलकाता का विवेकानंद फ्लाईओवर हादसा: निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरने से 27 लोगों की मौत हुई थी। यह पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े निर्माण हादसों में गिना जाता है।

————————————

20 जून: महाराष्ट्र में हनुमान मंदिर की छत गिरने से 7 की मौत हुई थी

महाराष्ट्र के परभणी जिले में यशवाड़ी देवस्थान में हनुमान मंदिर के हॉल की निर्माणाधीन छत गिरने से 20 जून 7 लोगों की मौत हो ग थी। 25 लोग घायल हुए थे।

मंदिर के ठीक सामने सभामंडप बनाने का काम चल रहा था। दोपहर के समय लोग प्रसाद ले रहे थे। अचानक मंदिर का स्ट्रक्चर और पत्थर भरभराकर गिर पड़े।

हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया। वीडियो में दिखा कि दोपहर 3 बजे कई लोग लाइन में खड़े होकर प्रसाद दर्शन-पूजा कर रहे थे। तभी बांस और लोहे की रॉड से बना सेंट्रिंग स्ट्रक्चर टूट गया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||