UP Dairy Subsidy Scheme For Farmers: यूपी सरकार ने मिनी नंदिनी और नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत डेयरी फार्म खोलने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस योजना के तहत साहिवाल, थारपारकर और गिर जैसी शुद्ध देसी नस्ल की गायों के पालन पर पशुपालकों को कुल लागत की 50 प्रतिशत यानी 11 लाख 80 हजार रुपये तक की भारी सब्सिडी दी जा रही है. खास बात यह है कि इस बार योजना में कई बड़े बदलाव किए गए हैं, जिससे अब किसानों को बैंक लोन लेने की भी मजबूरी नहीं होगी.
फिरोजाबाद के मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दो बेहद खास योजनाएं चलाई जा रही हैं ‘मिनी नंदिनी योजना’ और ‘नंदिनी कृषक समृद्धि योजना’. इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान भाइयों को अपने फार्म पर कम से कम 10 शुद्ध देसी नस्ल की गायों का पालन करना होगा. इनमें साहिवाल, थारपारकर और गिर नस्ल की गायें शामिल हैं, जिन्हें दूसरे राज्यों से खरीदकर लाना होगा. पशुपालकों को इन गायों के रखरखाव और चारे की उचित व्यवस्था करनी होगी.
नए बदलावों से आसान हुई राह, अब बैंक लोन की जरूरत नहीं
योजना में हुए नए और महत्वपूर्ण बदलावों की जानकारी देते हुए बताया कि अब इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को बैंक से भारी-भरकम कर्ज लेने की कोई आवश्यकता नहीं है. इसके साथ ही, अब हरे चारे के उत्पादन के लिए बहुत अधिक जमीन होने की अनिवार्यता को भी हटा दिया गया है. इन नए नियमों के बाद अब छोटे और सीमांत किसान भी आसानी से इस योजना से जुड़कर आवेदन कर सकते हैं और अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं.
50 फीसदी मिलेगी सब्सिडी, 30 जून तक मौका
इस योजना के तहत पशुपालकों को कुल प्रोजेक्ट लागत का 50 प्रतिशत यानी अधिकतम 11 लाख 80 हजार रुपये तक का अनुदान सरकार की तरफ से दिया जाएगा. इस बार फिरोजाबाद जिले को कुल 6 डेयरी फार्म खोलने का लक्ष्य मिला है, जिसमें से 3 महिला और 3 पुरुष लाभार्थियों का चयन किया जाएगा.
इच्छुक पशुपालक 30 जून तक ‘नंदबाबा दुग्ध मिशन’ के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन दर्ज करा सकते हैं. आवेदन की समय सीमा समाप्त होने के बाद, पूरी तरह पारदर्शी व्यवस्था के तहत ई-लॉटरी के जरिए लाभार्थियों का चयन किया जाएगा. जो भी किसान भाई इस सरकारी मदद का लाभ उठाना चाहते हैं, वे समय रहते अपने दस्तावेज तैयार कर जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं.
About the Author
सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



