Nirjala Ekadashi Celebration: निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर खाटूश्याम जी के साथ-साथ रींगस स्थित श्याम जी मंदिर में भी भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इस विशेष अवसर पर श्याम बाबा का आकर्षक और दिव्य श्रृंगार किया जाएगा, जिसके लिए थाईलैंड से विशेष फूल मंगवाए जा रहे हैं. मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे पुष्पों और आकर्षक सजावट से सजाया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक और भक्ति से भरा माहौल मिलेगा. आयोजन के दौरान श्याम बाबा को 56 प्रकार के व्यंजनों का विशेष भोग भी अर्पित किया जाएगा. निर्जला एकादशी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं.
KhatuShyam Ji: निर्जला एकादशी पर रींगस स्थित प्राचीन श्याम मंदिर में मेले का आयोजन होगा. यह मेला 25 और 26 जून को आयोजित होगा. मंदिर प्रशासन और श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं. मेले के दौरान बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार किया जाएगा. मंदिर कमेटी के अनुसार, इस बार बाबा के दरबार को विदेशी फूलों से सजाने की तैयारी की गई है. इसके लिए थाईलैंड से विशेष फूल मंगवाए गए हैं. इन विदेशी फूलों से रींगस के बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार किया जाएगा. इसके अलावा मंदिर की सजावट कार्य में दर्जनों बंगाली कारीगर कई दिनों से जुटे हुए हैं.
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राजा पार्क से मंदिर तक विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं. गर्मी और संभावित वर्षा से बचाव के लिए मार्ग में छाया, पेयजल, पंखे, हवा और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई है. वहीं भक्तों को राहत और शीतलता प्रदान करने के लिए उन पर ठंडे इत्र की फुहारें भी की जाएंगी. मंदिर प्रशासन का कहना है कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं.
56 पकवानों का लगेगा भोग
प्राचीन श्याम मंदिर के पुजारियों ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन के दौरान बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार और आकर्षक झांकी सजाई जाएगी. देश-विदेश से मंगाए गए फूलों से गर्भगृह को भव्य रूप दिया जाएगा. साथ ही विशेष आरती का आयोजन होगा और बाबा को 56 प्रकार के पकवानों का भोग अर्पित किया जाएगा. श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की भी विशेष व्यवस्था रहेगी. इसके अलावा श्याम भक्तों के निशानों की पूजा-अर्चना के लिए अलग से प्रबंध किए गए हैं.
निशान पदयात्रा भी निकाली जाएगी
श्री श्याम मंदिर कमेटी के तत्वावधान में भैरूंजी मोड़ स्थित श्री श्याम तोरण गेट से प्राचीन श्याम मंदिर तक विशाल निशान यात्रा निकाली जाएगी. यात्रा में 1100 से अधिक श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर शामिल होंगे. यह पदयात्रा रींगस नगर के प्रमुख मार्गों और बाजारों से होकर मंदिर पहुंचेगी. मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ प्रबंधन के लिए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहेगा.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



