Image Slider

Last Updated:

एक्टिंग की दुनिया के जाने माने स्टार प्रकाश राज के खिलाफ बेंगलुरु की अदालत ने गैर-जमानती वॉरंट जारी किया है. एक्टर पर आरोप है कि उनके पास चार राज्यों के आईडी कार्ड हैं, जो कि चुनाव नियमों का उल्लंघन है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कोर्ट में पेश नहीं हुए प्रकाश राज

नई दिल्ली. साउथ और बॉलीवुड दोनों ही जगह अपनी एक्टिंग का डंका बजा चुक जाने माने एक्टर प्रकाश राज की मुश्किलें कम होने का नाम ले रही हैं. फिलहाल, वह कानूनी मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं. बेंगलुरु की एक अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है.

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक एक्टर मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं. उन पर कई राज्यों के वोटर ID कार्ड होने का आरोप है. कहा जा रहा है कि 2019 में वकील दिलीप कुमार ने हलासूरू गेट पुलिस स्टेशन में ये शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने दावा किया था कि प्रकाश राज के पास कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना समेत चार राज्यों की आईडी है.

प्रकाश राज पर 3 पहचान पत्र रखने का लगा आरोप

प्रकाश अक्सर किसी न किसी मुसीबत में घिरे रहते हैं. पहले वह अपने रामायण को लेकर दिए गए बयान की वजह से मुश्किलों में थे.अब उन पर आरोप है कि उनके पास कई राज्यों के पहचान पत्र मौजूद हैं. हालांकि ऐसा करना चुनाव नियमों का उल्लंघन माना जाता है. शिकायतकर्ता के मुताबिक अब तक उन पर पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते उन्होंने बेंगलुरु सिटी पुलिस कमिश्नर और चुनाव आयोग से इस बारे में बात की. लेकिन वहां भी बात नहीं बनी तो उन्होंने कोर्ट का रुख किया.

कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

देखा जाए, तो चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक किसी भी भारतीय नागरिक के पास उनके नाम का केवल एक ही मतदाता कार्ड हो सकता है. ऐसे में एक से ज्यादा वोटर ID कार्ड रखना चुनान आयोग के नियमों का बड़ा उल्लंघन है. सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक 48वें अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) की अदालत ने प्रकाश राज को इसके लिए 2 बार समन भेजा है. साथ ही उन्हें कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया, लेकिन वह एक बार भी नहीं पहुंचे. इसके बाद गैरहाजिर होने पर कोर्ट ने उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया है.

बता दें कि अगर अब भी प्रकाश राज इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते हैं, तो उनकी मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ सकती हैं और इस मामले में आगे कानूनी कार्रवाई हो सकती है, जो कि प्रकाश राज के हक में नहीं होंगी. वहीं बात उनके करियर की करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘दृश्यम 3’ में भी नजर आएंगे.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||