Image Slider

Last Updated:

बॉलीवुड का वो हीरो जो नामी प्रोड्यूसर का बेटा होने के बावजूद फिल्मों में अपनी पहचान नहीं बना पाया. पिता ने कई बड़ी बजट फिल्मों का निर्माण किया, लेकिन वो अपने बेटे को सुपरस्टार का तमगा नहीं दिला पाए. ये हीरो जिसकी बात कर रहे हैं वो जैकी भगनानी हैं. जैकी भले ही फिल्मों में कुछ खास पहचान नहीं बना पाए लेकिन उनकी पत्नी रकुल प्रीत का आज बॉलीवुड में दबदबा है.

नई दिल्ली. रकुल प्रीत सिंह ने न सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि अपने अभिनय से भी हर मोड़ पर खुदको साबित किया है. साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग और खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली रकुल प्रीत सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. बेहद कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली रकुल को आज सिनेमा जगत की सबसे वर्सटाइल अभिनेत्रियों में गिना जाता है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rakulpreet)

रकुल प्रीत सिंह के परिवार का फिल्मी दुनिया से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं था. एक्ट्रेस ने बचपन में शायद ही कभी सोचा होगा कि वो बड़े होकर नामी हीरोइन बनेंगी. आर्मी बैकग्राउंड से आने वाली रकुल ने बिना किसी गॉडफादर के फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम rakulpreet)

रकुल प्रीत सिंह का जन्म 10 अक्टूबर 1990 को नई दिल्ली में एक सिख परिवार में हुआ था. उनके पिता आर्मी में थे, जिसकी वजह से उनकी शुरुआती पढ़ाई अलग-अलग शहरों में हुई. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी कॉलेज से मैथमेटिक्स में ऑनर्स की डिग्री ली. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rakulpreet)

Add News18 as
Preferred Source on Google

रकुल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल कॉलेज के दिनों में ही कर दी थी. साल 2009 में उन्होंने कन्नड़ फिल्म ‘गिल्ली’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. रकुल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने यह फिल्म सिर्फ कुछ एक्स्ट्रा पॉकेट मनी कमाने के लिए की थी, क्योंकि तब उन्हें अंदाजा नहीं था कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री कितनी बड़ी है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rakulpreet)

साल 2011 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जहां वे पांचवें स्थान पर रहीं और उन्होंने ‘मिस फ्रेश फेस’ समेत कई सब-टाइटल्स अपने नाम किए. ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने के बाद रकुल प्रीत सिंह को एहसास हुआ कि वो अभिनय की दुनिया में मुकाम हासिल करना चाहती हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम rakulpreet)

मिस इंडिया के बाद रकुल ने पूरी तरह एक्टिंग का रुख कर लिया. साल 2013 में आई तेलुगु फिल्म ‘वेंकटाद्रि एक्सप्रेस’ उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. बॉलीवुड में कदम रखने से पहले रकुल प्रीत सिंह ने साउथ सिनेमा के कई दिग्गजों के साथ स्क्रीन शेयर किया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rakulpreet)

एक्ट्रेस ने महेश बाबू, अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर, राम चरण और कार्थी के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. ‘लौक्यम’, ‘सररैनोडु’ और ‘ध्रुवा’ जैसी फिल्मों ने उन्हें साउथ की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल कर दिया. साउथ में सिक्का जमाने के बाद रकुल ने हिंदी फिल्मों का रुख किया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rakulpreet)

साउथ में अपनी धाक जमाने के बाद रकुल ने साल 2014 में फिल्म ‘यारियां’ से बॉलीवुड में कदम रखा. इस फिल्म का गाना ‘ब्लू है पानी पानी’ आज भी काफी मशहूर है. इसके बाद साल 2019 में आई अजय देवगन और तबू स्टारर ‘दे दे प्यार दे’ में उनके अभिनय को काफी सराहा गया और इस फिल्म ने उन्हें हिंदी दर्शकों के बीच भी स्थापित कर दिया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम rakulpreet)

साउथ में अपनी धाक जमाने के बाद रकुल ने साल 2014 में फिल्म ‘यारियां’ से बॉलीवुड में कदम रखा. इस फिल्म का गाना ‘ब्लू है पानी पानी’ आज भी काफी मशहूर है. इसके बाद साल 2019 में आई अजय देवगन और तबू स्टारर ‘दे दे प्यार दे’ में उनके अभिनय को काफी सराहा गया और इस फिल्म ने उन्हें हिंदी दर्शकों के बीच भी स्थापित कर दिया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम rakulpreet)

इसके बाद रकुल ‘कठपुतली’, ‘डॉक्टर जी’, ‘थैंक गॉड’ और ‘छतरीवाली’ जैसी लीक से हटकर बनी फिल्मों में नजर आईं, जहां उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. साल 2024 में रकुल ने जैकी भगनानी के साथ गोवा में एक बेहद भव्य और निजी समारोह में शादी की. दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. इनकी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर फैन्स का भरपूर प्यार मिला था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम rakulpreet)

Rakul preet jackky

अब अगर रकुल प्रीत सिंह की कमाई की बात करें तो एक्ट्रेस अपनी हर फिल्म के लिए 2 से 3 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करती हैं. इसके साथ ही वो ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए मोटी कमाई करती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रकुल प्रीत सिंह की कुल नेटवर्थ 45-50 करोड़ रुपये के आस पास है. एक्ट्रेस कई लग्जरी गाड़ियों की मालकिन भी हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rakulpreet)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||